एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस की भारत में दस्तक, जयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया चीन से आया संदिग्ध मरीज

कोरोना वायरस से संभावित संक्रमित डॉक्टर को अलग वॉर्ड में रखने के निर्देश दिए हैं.प्रदेश के 4 जिलों में 18 व्यक्ति चीन की यात्रा कर लौटे हैं. इन सभी को 28 दिनों तक लगातार निगरानी में रखने के निर्देश दिए गए हैं.अकेले चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की तादाद 56 हो गई, वहीं सार्स जैसे विषाणु से संक्रमित होने वालों की संख्या 3000 पहुंचने की आशंका है.

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में कोरोना के संदिग्ध मरीज की पहचान हुई है. चीन से एमबीबीएस की पढ़ाई करके लौटे एक डॉक्टर के कोरोना वायरस से संक्रंमित होने का शक है. राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने कोरोना वायरस से संभावित संक्रमित डॉक्टर को अलग वॉर्ड में रखने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही उनके पूरे परिवार की स्क्रीनिंग के निर्देश दिए हैं. डॉक्टर का इलाज सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.

स्वास्थ्य मंत्री शर्मा ने संदिग्ध मरीज के नमूने तत्काल पुणे स्थित नेशनल वायरोलॉजी लैब भिजवाने के निर्देश दिये हैं. उन्होंने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के 4 जिलों में 18 व्यक्ति चीन की यात्रा कर लौटे हैं. संबंधित चारों जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को इन सभी को 28 दिनों तक लगातार निगरानी में रखने के निर्देश दिए गए हैं.

जानलेवा Coronavirus को जानिए, क्या हैं इसके लक्षण, किन बातों का रखें ध्यान?

सात हवाई अड्डों पर 29,000 से अधिक यात्रियों की जांच देश के सात हवाईअड्डों पर कोरोवायरस संक्रमण के संबंध में रविवार तक 137 उड़ानों से आए 29,000 से अधिक यात्रियों की जांच की गई है लेकिन अब तक एक भी मामला सकारात्मक नहीं पाया गया. मंत्रालय ने ट्वीट किया, ''137 उड़ानों के 29,707 यात्रियों की जांच की गई. आज 22 उड़ानों के 4,359 यात्रियों की जांच की गई. कोरोनावायरस संक्रमण का अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया.''

मंत्रालय ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''नेपाल में कोरोनावायरस के एक मामले की पुष्टि होने के मद्देनजर भारत ने नेपाल की सीमा से सटे जिलों में सतर्कता बढ़ा दी है. उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के झूलाघाट और जौलजीबी में नेपाल के साथ लगती सीमा पर स्वास्थ्य दल तैनात किए गए हैं.''

चीन में कोरोनावायरस से अब 56 की मौत अकेले चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की तादाद 56 हो गई, वहीं सार्स जैसे विषाणु से संक्रमित होने वालों की संख्या 3000 पहुंचने की आशंका हैं जिसके मद्देनजर प्रशासन ने महामारी को फैलने से रोकने के लिए यात्रा प्रतिबंधों में विस्तार किया है. हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान 1.1 करोड़ आबादी वाला शहर है और संक्रमण का मुख्य केंद्र हैं. हुबेई के महापौर ने रविवार को बताया कि 56 लोगों की मौत हुई है, 1975 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि शहर में 1,000 नए मरीज होने की आशंका है. यह जानकारी सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget