एक्सप्लोरर

Punjab Crisis: आज दिल्ली आएंगे सीएम चन्नी, सिद्धू और हरीश चौधरी के बीच हुई बैठक पर हाईकमान से करेंगे चर्चा

कल सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने पार्टी प्रभारी हरीश चौधरी के साथ करीब दो घंटे नवजोत सिंह सिद्धू से बैठक की. आज चन्नी दिल्ली आ रहे हैं, जहां वह इस बैठक में हुई बातचीत पर पार्टी हाईकमान से चर्चा करेंगे.

Punjab Crisis: पंजाब कांग्रेस में तकरार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. पार्टी की ओर से नाराज़ नवजोत सिंह सिद्धू को मनाने की कवायद जारी है. कल राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पार्टी प्रभारी हरीश चौधरी के साथ करीब दो घंटे नवजोत सिंह सिद्धू से बैठक की. आज सीएम चन्नी दिल्ली आ रहे हैं, जहां वह इस बैठक में हुई बातचीत पर पार्टी हाईकमान से चर्चा करेंगे. सूत्रों के मुताबिक चन्नी सरकार नवजोत सिंह सिद्धू के आगे झुक गई है. अब पार्टी सिद्धू का इस्तीफा नामंजूर करने पर विचार कर रही है.

पंजाब के डीजीपी और एडवोकेट जनरल को बदलने का रास्ता साफ

सूत्रों के मुताबिक सिद्धू की मांग पर पंजाब के डीजीपी और एडवोकेट जनरल को बदलने का रास्ता साफ हो गया है. इसलिए सिद्धू का इस्तीफा नामंजूर किया जा सकता है.  3 सदस्यीय कमेटी बड़े मसलों पर हफ्ते में दो बार मिलेगी. सीएम चन्नी, सिद्धू और हरीश चौधरी कमेटी में शामिल होंगे. वहीं अब हरीश रावत की जगह हरीश चौधरी को पंजाब का प्रभारी बनाया जाएगा.

फिलहाल सिद्धू आलाकमान का भरोसा जीतते दिख रहे हैं

आज कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चन्नी और सिद्धू की मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी देगी. पंजाब में पिछले कई महीनों से चल रहे सियासी घमासान में फिलहाल सिद्धू आलाकमान का भरोसा जीतते दिख रहे हैं. लेकिन कैप्टन का अगला रुख कांग्रेस नेतृत्व के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है. कैप्टन ने आलाकमान के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद कांग्रेस छोड़ने का एलान कर दिया. साथ ही सिद्धू को अगले चुनाव में हराने का दावा किया है.

कैप्टन ने साधा सिद्धू पर निशाना

कैप्टन ने एलान कर दिया है कि अगले चुनाव में वो सिद्धू को शिकस्त देने की पूरी तैयारी कर चुके हैं. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि सिद्धू पंजाब के लिए राइट मैन नहीं हैं. सिद्धू जहां से भी लड़ेगा, वहां से मैं उसे जीतने नहीं दूंगा. कैप्टन ने पंजाब सरकार में चल रहे घमासान पर भी निशाना साधा और कहा, ‘’सिद्धू का काम है पार्टी चलाना. चन्नी का काम है सरकार चलाना. सरकार चलाने में कोई दखल नहीं होना चाहिए. अफसर हटाने का काम पार्टी अध्यक्ष का नहीं है, अफसर को मुख्यमंत्री लगाता, हटाता और बदलता है.’’

यह भी पढ़ें-

क्या अहमद पटेल की कमी महसूस कर रही है कांग्रेस? बेटी मुमताज़ ने कहा- ‘सिर्फ नेता नहीं स्टेट्समैन थे पिता’

1 अक्टूबर: आज से हो रहे हैं कई अहम बदलाव, सिलिंडर, पेमेंट और चेकबुक से जुड़े नए नियम जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget