एक्सप्लोरर

भविष्य में 2000 रुपए के नोट छपने बंद हों: बाबा रामदेव

रायपुर: योग गुरू बाबा रामदेव ने नोटबंदी की तारीफ की और कहा है कि कालेधन की समस्या से निपटने के लिए भविष्य में दो हजार रूपए का नोट छापना बंद करना चाहिए. बाबा रामदेव ने कहा कि वह हमेशा से बड़े नोट के खिलाफ रहे हैं. बड़े नोट के दुष्परिणाम दिखने लगे हैं. अब दो हजार रूपए का नकली नोट भी आ गया है. बड़े नोट में वहीं समस्या है जिस परेशानी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे वापस लिया था.

उन्होंने कहा कि बड़ा नोट नकली करेंसी के रूप में जल्दी छपता है और इसे आसानी से कहीं भी भेजा जा सकता है. वहीं इसे खोजना भी मुश्किल होता है. बाबा रामदेव ने कहा कि दो हजार रूपए के नोट भविष्य में छपने बंद होने चाहिए. वहीं छोटे नोटों के साथ ही जहां आवश्यक हो वहां नकद का प्रयोग होना चाहिए. हम जितना डिजिटल लेनदेन की तरफ बढ़ेंगे उतनी अर्थव्यवस्था में उतनी ट्रांसपेरेंसी आएगी.

योगगुरू ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है और वह देश के लिए अच्छी नीतियां बनाने का काम रहे हैं. वह वोट बैंक बनाने का कम और देश बनाने का काम ज्यादा कर रहे हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही अच्छे दिन आएंगे.

बाबा रामदेव ने नोटबंदी को ऐतिहासिक और साहसिक कदम बताते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में 80 से 85 फीसदी काला धन है. नोट के अलावा काला धन जमीन, सोना, खनिज, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी लगा है. वहीं जो काला धन देश के बाहर है वह काम नहीं आ रहा है. सरकार को इन सभी मामले में कार्य करना चाहिए.

उन्होंने विश्वास जताया कि जिस तरह देश के आंतरिक व्यवस्था से काला धन निकालने के लिए कदम उठाए गए है, बाहर से भी काला धन लाने का प्रयास किया जाएगा.

बाबा रामदेव दुर्ग जिले के भिलाई शहर में मंगलवार से शुरू हो रहे योग शिविर के लिए छत्तीसगढ़ आए हैं. 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में भिलाई में तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
'अगर लोगों को लगता है कि...' ECI को पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने क्या दी सलाह?
'अगर लोगों को लगता है कि...' ECI को पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने क्या दी सलाह?
आशुतोष रांका, सौरव को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार? फोटो डालकर दीपके बोले- 'रातभर...'
आशुतोष रांका, सौरव को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार? फोटो डालकर दीपके बोले- 'रातभर...'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
Embed widget