एक्सप्लोरर

एयरपोर्ट पर उतरते ही वाराणसी रेप केस की पीएम मोदी ने अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, बोले- सख्त एक्शन हो

PM Modi Orders Strict Action : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरने के बाद ही अधिकारियों के घटना की पूरी जानकारी ली और उन्हें सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

PM Modi Varanasi Visit : अपने संसदीय क्षेत्र के 50वें दौरे पर वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर उतरते ही एक गंभीर आपराधिक घटना को लेकर जिले के आला अधिकारियों से जानकारी ली. प्रधानमंत्री ने हाल ही में शहर में हुई बलात्कार की घटना पर चिंता जताते हुए पुलिस आयुक्त, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी से इस मामले में विस्तार से रिपोर्ट मांगी.

पीएम मोदी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि घटना में शामिल सभी दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं पड़ने दिया जा सकता. साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस और प्रभावी इंतजाम किए जाएं.

देश की आत्मा है वाराणसी, सुरक्षा रहनी चाहिए चाक-चौबंद- पीएम

प्रधानमंत्री ने कहा कि वाराणसी सिर्फ एक धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी ही नहीं, बल्कि देश की आत्मा है. यहां की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहनी चाहिए ताकि यहां आने वाले श्रद्धालु, पर्यटक और स्थानीय लोग खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस करें.

बीते कुछ दिनों पहले वाराणसी में एक 19 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म की एक गंभीर घटना सामने आई थी, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया. इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश था और दोषियों की गिरफ्तारी व सख्त सजा की मांग उठ रही थी.

प्रधानमंत्री मोदी के इस कदम को कानून-व्यवस्था के प्रति उनकी संवेदनशीलता और तत्परता के रूप में देखा जा रहा है. वाराणसी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि वाराणसी विकास के साथ-साथ महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों के लिए भी एक सुरक्षित शहर बने.

प्रधानमंत्री के कदम की हो रही सराहना

भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री के इस रुख की सराहना की है और कहा, “पीएम मोदी के नेतृत्व में अपराध के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति जमीन पर भी दिख रही है. प्रधानमंत्री का यह हस्तक्षेप न सिर्फ पीड़िता को न्याय दिलाने की दिशा में मदद करेगा, बल्कि पुलिस और प्रशासन को सतर्क व जवाबदेह भी बनाएगा.”

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget