एक्सप्लोरर

PM Modi Varanasi Visit: 'मैं काशी का हूं और काशी मेरी', वाराणसी को 3 हजार करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी

PM Modi Varanasi Address: पीएम मोदी ने कहा कि अब काशी पूर्वांचल के आर्थिक केंद्रबिंदु में है. जिस काशी को स्वयं बाबा चलाते हैं वो पूर्वांचल की आर्थिक रस्सी को खींच रही है."

PM Modi Speech In Varanasi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में 3,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'काशी ने उज्जवल भविष्य बनाने की तरफ कदम रखे हैं. हमारी काशी अब पुरातन ही नहीं, प्रगतिशील में है. मैं काशी के प्रेम का कर्जदार हूं. अब काशी पूर्वांचल के आर्थिक केंद्रबिंदु में है. जिस काशी को स्वयं बाबा चलाते हैं वो पूर्वांचल की आर्थिक रस्सी को खींच रही है.'

प्रधानमंत्री ने कहा, 'आज काशी में ढेर सारी परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है. कनेक्टिविटी को लेकर अनेक प्रोजक्ट, नल से जल का अभियान, शिक्षा, स्वास्थ्य और के सुविधाओं का विस्तार और हर क्षेत्र, परिवार और युवा को बेहतर सुविधाओं देना का संकल्प. ये सारी योजनाएं पूर्वांचल को विकसित बनाने की दिशा में मील का पत्थर बनने जा रही हैं.'

 पीएम मोदी बोले- काशी के हर निवासी को मिलेगा लाभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले, 'इन योजनाओं से काशी के हर निवासी को लाभ मिलेगा, इसके लिए काशी और पूर्वांचल को बधाई. महात्मा फुले और सावित्री बाई फुले जी ने जीवन भर नारी शक्ति के आत्मविश्वास और उनके समाज कल्याण के लिए काम किया. आज हम उनके संकल्पों को आगे बढ़ा रहे हैं.'

पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज- 'सत्ता के लिए दिन रात खेल खेलते हैं'

प्रधानमंत्री ने जनसभा में कहा कि सबका साथ सबका विकास का हमारा मंत्र रहा है. हम देश के लिए उस विचार को लेकर चलते हैं, जिसका भाव यही है. जो लोग सिर्फ सत्ता हथिया के लिए, सत्ता पाने के लिए दिन रात खेल खेलते रहे हैं उनका सिद्धांत है परिवार का साथ, परिवार का विकास.

पीएम मोदी ने वाराणसी के लोगों से कहा कि सबका साथ और सबका विकास के मंत्र को साकार करने की दिशा में पशुपालक परिवार को विशेषकर हमारी मेहनतकश बहनों को विशेष बधाई. इन बहनों ने बता दिया है कि अगर इन पर विश्वास किया जाये तो नया इतिहास लिखा जा सकता है.

भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश

प्रधानमंत्री ने कहा, भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है. इसमें 10 साल में लगभग 65 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. ये सफलता देश के करोड़ों किसानों की है, पशुपालक भाई-बहनों की है. ये सफलता एक दिन की नहीं है. उन्होंने कहा कि हम देश के सारे डेयरी सेक्टर को मिशन मोड में आगे बढ़ा रहे हैं. पशुपालकों के लोन की सीमा बढ़ाई गई है. सब्सिडी दी गई है. किसान क्रेडिट कार्ड दिया है. पशुधन को बीमारी से बचाने के लिए मुफ्त वैक्सीन का अभियान भी हम चला रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
स्वतंत्रता दिवस पर ड्रोन हमले की आशंका, भारत-पाक सीमा पर चला सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवस पर ड्रोन हमले की आशंका, भारत-पाक सीमा पर चला सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन
रेवंत रेड्डी ने BRS पर काला जादू करने का आरोप लगाया, बोले- भगवान हमारे साथ…
रेवंत रेड्डी ने BRS पर काला जादू करने का आरोप लगाया, बोले- भगवान हमारे साथ…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Embed widget