एक्सप्लोरर

Petrol Diesel Price: भारत के इतिहास में पहली बार पेट्रोल-डीजल दोनों 80 के पार, लगातार 20वें दिन हुई बढ़ोतरी

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले 20 दिनों में क्रूड आयल की कीमतों में अधिकतर नरमी का रुख रहा, लेकिन घरेलू बाजार में इसकी कीमतें लगातार बढ़ रही हैं.

नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली तेजी के बीच आज घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमत देश में लगातार 20वें दिन बढ़ी है. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमत 80 रुपये के पार पहुंच चुकी है. भारतीय इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब डीजल पेट्रोल से महंगा है और दोनों के दाम 80 रुपये के पार कर गए हैं. दिल्ली में डीजल की कीमत में 17 पैसे की बढ़ोतरी के साथ अब नई कीमत 80.19 रुपए प्रति लीटर हो गई है. वहीं पेट्रोल की कीमत में भी 21 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. इन 20 दिनों में पेट्रोल 8.87 रुपये और डीजल 10.79 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है.

आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल की कीमत

शहर  पेट्रोल डीजल
दिल्ली 80.13 80.19
मुंबई 86.91 78.51
कोलकाता 81.82 75.34
चेन्नई 80.37 77.44
लखनऊ 80.75 72.18
बेंगलुरु 82.74 76.25
पटना 83.08 77.14

सिर्फ दिल्ली में डीजल हुआ आगे देश के इतिहास में पहली बार डीजल की कीमतों ने पेट्रोल की कीमतों को पीछे छोड़ दिया. हालांकि ये स्थिति सिर्फ दिल्ली में है. देश के बाकी हिस्सों में अभी भी पेट्रोल के मुकाबले डीजल का रेट कम है. दिल्ली में बढ़ी कीमत का एक कारण वैट भी है. दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन के दौरान डीजल पर वैट की दर को बढ़ा दिया था. इसकी दूसरी वजह ये है कि मई के पहले हफ्ते में भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर भारी एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई. पेट्रोल पर प्रति लीटर उत्पाद शुल्क 10 रुपये बढ़ाया गया, जबकि डीजल पर प्रति लीटर उत्पाद शुल्क 13 रुपये बढ़ाया गया. यहां भी डीजल के महंगा होने की राह तैयार की गई.

लेकिन फिर भी ये सवाल उठता है कि आखिर देशभर में डीजल पेट्रोल से महंगा क्यों नहीं हुआ तो इसके पीछे की वजह है, पिछले महीने दिल्ली सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर टैक्स बढ़ाए. पेट्रोल की कीमत में 1.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 7.10 रुपये प्रति लीटर की दर से महंगा किया गया. यही वजह है कि दिल्ली में डीजल पेट्रोल से महंगा हो चला है.

डीजल की कीमत बढ़ने से आम आदमी पर इसकी चौतरफा मार पड़ेगी. इससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट तो महंगा होगा ही साथ ही महंगाई भी बढ़ेगी. खेती पर भी इसका काफी असर पड़ेगा. पब्लिक ट्रांसपोर्ट के किराए के साथ-साथ ऑटो सेक्टर की बिक्री पर भी इसका गंभीर असर होगा.

ये भी पढ़ें- भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल ने बनाया हेलीपैड और कैंप, सड़क बनाने का भी काम जारी 12 अगस्त तक सभी रेगुलर ट्रेनों की सेवाएं रहेंगी बंद, पहले की तरह चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
Explained: भारत में आटा, दाल, दूध और चिकन महंगे क्यों हो रहे हैं? कब कम होंगे दाम
Explained: भारत में आटा, दाल, दूध और चिकन महंगे क्यों हो रहे हैं? कब कम होंगे दाम
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
Explained: US मिड टर्म चुनाव में अगर हारी ट्रंप की पार्टी तो भारत को नुकसान या फायदा, समझें पूरा गणित
Explained: US मिड टर्म चुनाव में अगर हारी ट्रंप की पार्टी तो भारत को नुकसान या फायदा, समझें पूरा गणित

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
कांग्रेस से होगी 11 हजार करोड़ के नुकसान की वसूली? व्यापारी बोले- 'हमें मुआवजा चाहिए'
कांग्रेस से होगी 11 हजार करोड़ के नुकसान की वसूली? व्यापारी बोले- 'हमें मुआवजा चाहिए'
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
IND vs NZ: मोहम्मद सिराज बाहर, पहले ODI में टीम इंडिया ने लिया बड़ा रिस्क, देखें दोनों की प्लेइंग XI
मोहम्मद सिराज बाहर, पहले ODI में टीम इंडिया ने लिया बड़ा रिस्क, देखें दोनों की प्लेइंग XI
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा, रणबीर कपूर ने भी लीक कर दिया प्लान
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा
हिंदू-यहूदी गठबंधन से घबराया पाकिस्तान, मुनीर बोले-'मुसलमानों के लिए...'
हिंदू-यहूदी गठबंधन से घबराया पाकिस्तान, मुनीर बोले-'मुसलमानों के लिए...'
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
बंदूक चल गी तेरी...लहंगा पहन हसीना ने ढाया कहर, कुंवारों की हालत खराब
बंदूक चल गी तेरी...लहंगा पहन हसीना ने ढाया कहर, कुंवारों की हालत खराब
Embed widget