एक्सप्लोरर

भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल ने बनाया हेलीपैड और कैंप, सड़क बनाने का भी काम जारी

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार है कि नेपाल की तरफ कोई हलचल देखी गई है. स्थानीय लोगों ने बताया है कि तकरीबन रोज नेपाल का चॉपर वहां आता है.

धारचूला: चीन के कहने पर नेपाल भारत को आंख दिखा रहा है. एबीपी न्यूज़ को जानकारी मिली थी कि भारत-नेपाल बॉर्डर पर नेपाल की तरफ सड़क बनाने का काम चल रहा है. इतना ही नहीं ये भी पता चला था कि नेपाल ने वहां पर अपना कैम्प भी बनाया है और हेलीपैड भी बना लिया है.

इसी जानकारी की पड़ताल के लिए एबीपी न्यूज़ की टीम निकल पड़ी उस सड़क पर जो चीन की सीमा तक जाती है और जिस सड़क की वजह से चीन को दर्द हो रहा है. इस सड़क के लिए ही वो नेपाल को भारत के खिलाफ भड़का रहा है.

धारचूला से लिपूलेख जाने वाला वो रास्ता जिसमें मालपा के सामने नेपाल ने अपना बेस तैयार किया है. हेलीपैड बनाया है. ये रास्ता बेहद खतरनाक और मुश्किल भरा था. लेकिन सारी मुश्किलों को पार कर एबीपी न्यूज़ वहां पहुंचा. धारचूला से लिपूलेख के रास्ते में उस जगह पर टीम पहुंची जहां नेपाल ने अपना हेलीपैड बनाया है और अपने कुछ टेंट भी लगाए हैं.

मालपा पहुंचने पर एबीपी न्यूज़ पाया कि हमें जो जानकारी मिली थी वो बिल्कुल सही थी. मालपा से नेपाल का हेलीपैड और कैम्प साफ नज़र आ रहा था. इतना ही नहीं नेपाल के जवान सड़क बनाते हुए नज़र भी आ रहे थे.

मालपा के रहने वाले हया सिंह बिष्ट ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है कि जब नेपाल ने ऐसा कदम उठाया है. इससे पहले इस इलाके में नेपाल की कोई हलचल नहीं देखी गई. तकरीबन रोज़ ही नेपाल का चॉपर यहां आता है. कभी चॉपर जवानों को छोड़ने के लिए तो कभी किसी को समान को देने के लिए आता है.

सबसे बड़ी बात ये है कि यहां नेपाल का कोई रिहाइशी इलाका नहीं है फिर भी वो सड़क बनाने का काम कर रहा है. इससे साफ़ है कि नेपाल चीन के जाल में फंस कर भारत को आंख दिखाने के लिए ये सब कर रहा है.

12 अगस्त तक नहीं चलेंगी नियमित यात्री ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया सर्कुलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ किया करार, क्या कुछ बदला गया?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ करार, क्या कुछ बदला गया?
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget