एक्सप्लोरर

कोरोना महामारी के बीच पटना AIIMS के 400 नर्सिंग स्टाफ हड़ताल पर गए, मरीजों की मुश्किलें बढ़ीं

कोरोना काल में एक नई मुसीबत बिहार में सामने आ गई है. पटना एम्स के 400 से ज्यादा नर्सिंग स्टाफ गुरुवार को हड़ताल पर चले गए हैं. सभी नर्सिंग स्टाफ 6 सूत्री मांग को लेकर एम्स के गेट के बाहर आकर खड़े हो गए हैं.

पटना: कोरोना महामारी के बीच गुरुवार की कोविड डेडिकेटेड अस्पताल पटना AIIMS के नर्सिंग स्टाफ 6 सूत्री मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए. जिससे मरीजों की परेशानी बढ़ गई है. 300 से 400 के आसपास नर्सिंग स्टाफ अपनी मांगों को लेकर AIIMS परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं.

प्रदर्शन कर रहे स्टाफ का कहना है, "हम कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर बेदी एंड बेदी से स्टाफ नर्स नर्सिंग ऑफिसर के पद पर पिछले कई सालों से AIIMS में कार्यरत हैं. AIIMS की शुरुआत जब हुई तब से लेकर आज तक, हम सभी कॉन्ट्रैक्ट नर्सिंग ऑफिसर AIIMS के सहयोग में भागीदार हैं. ऐसे में हमारी अपील है कि हमें AIIMS परिवार की सदस्य की तरह समझा जाए और हम सभी की मांग के बारे में सोचा जाए."

यह हैं नर्सिंग स्टाफ की मांगें-

1. समान काम समान वेतन की केंद्र सरकार के नियम-नीतियों को देखते हुए हमारी सैलरी को भी बढ़ाया जाए.

2. AIIMS के सदस्य और हमारी ड्यूटीज को देखते हुए हमारी भी छुट्टियां बढ़ाई जाएं.

3. प्रबंधन से हमारी अपील है कि अभी कोरोना काल चल रहा है और इस काल में कॉन्ट्रैक्ट नर्सिंग ऑफिसर का बहुत बड़ा योगदान रहा है, ऐसे में हमारा कोई भी कांटेक्ट साथी अगर बीमार होता है और भविष्य में भी उसको स्वास्थ्य के संबंधित कोई भी तकलीफ होती है, तो उनको भी परमानेंट स्टाफ की तरह मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जाए और हमारे परिवार का भी हेल्थ कार्ड बनाया जाए.

4. आने वाले कोई भी परमानेंट भर्ती में हम कांटेक्ट स्टाफ जो कि एम्स पटना के सदस्य हैं और यहां पर कॉन्ट्रैक्ट में भी स्किल टेस्ट और एग्जाम के माध्यम से सलेक्ट हुए हैं, उनको परमानेंट बहाली में भी वरीयता और प्राथमिकता दी जाए.

5. स्टाफ की मांग है कि उनका कोई भी साथी अगर AIIMS छोड़कर जाता है तो उसको AIIMS के लेटर पैड पर कार्य करने का अनुभव (Experience letter) AIIMS प्रबंधन की ओर से दिया जाए.

6. स्टाफ का कहना है कि हम सभी अभ्यर्थी पिछले कई सालों से सम्मान कार्य कर रहे हैं तो हमें भी AIIMS थर्ड पार्टी से हटाकर AIIMS के अधीन लिया जाए और हमें जॉब सिक्योरिटी दी जाए.

स्टाफ का कहना है कि हम सभी को थर्ड पार्टी के कॉन्ट्रैक्ट से AIIMS के कॉन्ट्रैक्ट में लें और भविष्य में हमें AIIMS पटना में लगातार सेवा प्रदान करने का मौका मिले. नर्सिंग स्टाफ की अपील है कि हमारी मानसिक परिस्थिति को देखते हुए, अस्पताल प्रबंधन हमारी मांगों को और निवेदन पर गौर करें और हमारे पक्ष में निर्णय लें क्योंकि हम सभी मानसिक रूप से बहुत परेशान है. अगर ऐसा नहीं होता है तो AIIMS के सारे कॉन्ट्रैक्ट नर्सिंग स्टाफ एक साथ काम बहिष्कार करेंगे, जिसका दोषी AIIMS प्रशासन रहेगा.

बिहार: 100 रुपये का चेंज नहीं देना पड़ा महंगा, अपराधियों ने गोली मारकर की दुकानदार की हत्या Coronavirus: भारत के इन पांच राज्यों में हैं सबसे ज्यादा एक्टिव केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के बयान से तिलमिलाया विपक्ष, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
अमित शाह के बयान से तिलमिलाया विपक्ष, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget