एक्सप्लोरर

बिहार: 100 रुपये का चेंज नहीं देना पड़ा महंगा, अपराधियों ने गोली मारकर की दुकानदार की हत्या

स्थानीय लोग घटना से काफी आक्रोशित हैं. उनका कहना है कि गायघाट के पास चांदपोल में कुख्यात अपराधियों का जमवाड़ा रहता है. उन्होंने ही इस घटना का अंजाम दिया है. वो गायघाट से लेकर तमाम इलाके में घूम- घूमकर अपराध करते हैं. पुलिस भी इनसे निपटने के लिए कुछ नहीं करती है.

पटना: पटना सिटी के आलमगंज थाने में गुरुवार के अहले सुबह गाय घाट के पास सुधा काउंटर के संचालक विनय कुमार तिवारी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने संचालक को उस वक्त अपना निशाना बनाया जब वो मंदिर में पुजा करने के लिए पहुंचे थे. हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन स्थानीय लोगों की मानें तो मामला आपसी विवाद का है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना पाकर आलमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं पूरे मामले की जांच में जुट गई. मिली जानकारी के अनुसार पास के ही मोहल्ले चांद कॉलोनी में अपराधी पहले से ही घात लगा कर बैठे थे, जैसे ही उन्होंने विनय को देखा तो ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें मौके पर ही विनय की मौत हो गई.

मृतक की बेटी ने कहा- 100 रुपये के चेंज को लेकर अपराधियों ने हत्या को अंजाम दिया

मृतक की बेटी ने बताया कि 100 रुपये के चेंज को लेकर अपराधियों ने हत्या को अंजाम दिया है. दरअसल, 2 दिन पहले अपराधियों ने 100 रुपये खुदरा का चेंज मांगा था, तभी विनय ने कहा था कि अभी पैसे नहीं हैं, कुछ देर के बाद पूजा करके आएंगे तो दे देंगे. इसके बाद ही अपराधियों ने उसे मारने का मन बना लिया और आज मौका देखकर हत्या कर दी. मृतक की बेटी का कहना है कि " जिसने भी पापा की हत्या की है, उसका बीच सड़क पर एनकाउंटर होना चाहिए. अब तमाशा होगा कोई नहीं रहेगा, सब मरेंगे. मात्र 100 रुपये के लिए मेरे पापा को मार डाला, मेरे पापा ने किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा था."

एएसआई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि हमलोग बजरंगपुरी में गश्ती कर रहे थे, तभी सुबह 4:45 में जानकारी मिली कि गाय घाट के पास गोली चली है. इसके बाद मैं तुरंत गाय घाट पहुंचा तो देखा कि विनय कुमार तिवारी को गोली लगी हुई है और उसकी मौत हो चुकी है. कितनी गोली लगी है यह पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा. फिलहाल अपराधियों का पता लगाकर उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है.

राहुल गांधी के बयानों पर मुख्तार अब्बास नक़वी का तीखा हमला, कहा- सिरफिरों जैसी बातें करते हैं Coronavirus: भारत के इन पांच राज्यों में हैं सबसे ज्यादा एक्टिव केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश से ज्यादा ये BJP का...', स्वतंत्रता दिवस पर उद्धव गुट का निशाना
'देश से ज्यादा ये BJP का...', स्वतंत्रता दिवस पर उद्धव गुट का निशाना
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget