एक्सप्लोरर

Parliament Security Failure: लोकसभा में दर्शक दीर्घा से नीचे कूदा शख्स, अधीर से लेकर डिंपल यादव समेत सांसदों ने जानें क्या कहा

Parliament Security Failure : लोकसभा में बुधवार (13 दिसंबर) को उस समय हंगामा मच गया, जब दर्शक दीर्घा से बैठा एक शख्स नीचे कूद गया. विपक्षी सांसदों ने इस घटना को गंभीर बताया है.

Parliament Security Failure: लोकसभा बुधवार (13 दिसंबर) को उस समय हंगामा मच गया, जब दर्शक दीर्घा में बैठा अज्ञात शख्स कुर्सियों पर कूद गया. संसद के भीतर हुई इस घटना से लोकसभा में हंगामा मच गया.  हालात तब और बिगड़ गए, जब आरोपी ने जूते से स्मोक कैंडल निकालकर वहां जला दिया. अनहोनी की आशंका से सांसदो में अफरातफरी का माहौल वहां बन गया. घटना के तुरंत बाद ही लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया.

विपक्षी सांसदों ने इस मामले में सुरक्षा में चूक का आरोप लगाया है. कार्यवाही में मौजूद सांसदों के मुताबिक, दोनों युवकों के हाथ में टियर गैस कनस्तर थे. हालांकि, इन्हें सांसदों ने पकड़ लिया और सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया. 

मैसूर के BJP सांसद के नाम पर आए थे विजिटर्स

जो दो लोग कार्यवाही के दौरान घुसे, उनमें एक का नाम सागर है. दोनों सांसद के नाम पर लोकसभा विजिटर पास पर आए थे. सांसद दानिश अली ने बताया कि दोनों लोग मैसूर से बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के नाम पर लोकसभा विजिटर पास से आए थे. बहुजन समाजवादी पार्टी से निलंबित  सांसद अली ने कहा है कि पब्लिक गैलरी से दो लोग कूदे थे. एकदम से धुआं उठने लगा. दोनों को पकड़ लिया गया. लेकिन कुछ समय के लिए भगदड़ मच गई थी. ये बड़ी लापरवाही है.

अधीर रंजन चौधरी ने कहा- दो लोग ऊपर से कूदे

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर चौधरी ने बताया कि अचानक दो लोग ऊपर से नीचे कूद गए. अजीब माहौल बन गया था. उन्हें सांसदों ने ही पकड़कर सुरक्षा कर्मियों के हवाले किया. यह बहुत चिंता की बात है. उनके द्वारा कुछ फेंका गया, जिससे गैस निकल रही थी. उन्हें सांसदों ने पकड़ लिया. सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाल दिया. सदन को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. यह निश्चित रूप से सुरक्षा में बड़ी चूक है, क्योंकि आज हम संसद हमले में अपने प्राणों की आहुति देने वाले लोगों की पुण्य तिथि मना रहे हैं.

सुदीप बनर्जी ने कहा- डरावना अनुभव

तृणमूल सांसद सुदीप बनर्जी ने कहा कि यह डरावना अनुभव था. दो लोग अचानक सांसदों के बीच कुर्सी पर कूद गए. वे लगातार आगे बढ़ रहे थे. उनके हाथ में थोड़ी ही देर में धुएं की मशाल दिखने लगी. हम सभी लोग घबरा गए थे. वे लगातार आगे बढ़ रहे थे. बाद में सांसदों ने उन्हें पकड़कर सुरक्षा कर्मियों के हवाले किया.

सुरक्षा में बड़ी चूक, सरकार ध्यान दे

वहीं, समाजवादी पार्टी से सांसद डिंपल यादव ने कहा कि जो भी लोग यहां आते हैं, चाहे वे दर्शक हों या पत्रकार वे साथ में टैग नहीं रखते हैं. इसलिए, मुझे लगता है कि सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए. मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से सुरक्षा में बड़ी चूक है. लोकसभा के अंदर कुछ भी हो सकता था.

जहरीला हो सकता था धुआं

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि यह लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक है. उन्होंने आगे कहा कि अचानक करीब 20 साल के दो युवक दर्शक दीर्घा से सदन में कूद पड़े और उनके हाथ में कनस्तर थे. इन कनस्तरों से पीला धुआं निकल रहा था. उनमें से एक अध्यक्ष की कुर्सी की ओर भागने की कोशिश कर रहा था. उन्होंने कुछ नारे लगाए. यह धुआं जहरीला हो सकता था. यह सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन है खासकर आज के दिन जिस दिन 2001 में संसद पर हमला हुआ था.

नारे लगा रहे थे कूदने वाले शख्स

संसद के अंदर हुई घटना पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा है कि जब युवकों ने संसद के अंदर कनस्तरों से तीखी गंध वाली पीली गैस छोड़ी तो सांसद इन्हें पकड़ने के लिए दौड़े. एक शख्स कुछ नारे लगा रहा था. इस घटना के बाद नए संसद भवन की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. यह सुरक्षा में चूक का मामला है.

 ये भी पढ़ें: पुरानी संसद पर आतंकी हमले की बरसी: नई पार्लियामेंट में दर्शक दीर्घा से कुर्सियों पर कूदे दो शख्स, जलाई स्मोक कैंडल, मचाया बवाल, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद
Xप्लेन: 28 में से 14 राज्यों के CM पर आपराधिक मामले, किसपर कितने केस दर्ज
Xप्लेन: 28 में से 14 राज्यों के CM पर आपराधिक मामले, किसपर कितने केस दर्ज

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget