एक्सप्लोरर

'जीते या हारें पर...', संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने से पहले सागर शर्मा ने शेयर किया था ये पोस्ट, पपोन का गाना भी लगाया

Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है और छठे आरोपी की तलाश जारी है. इस बीच सागर शर्मा की एक इंस्टाग्राम स्टोरी सामने आई है.

New Parliament Security Breach: संसद भवन के अंदर स्मोक स्टिक से हमला करने से पहले करीब सुबह 6 बजे सागर शर्मा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की. इस स्टोरी में उसने लिखा, ''जीते या हारें पर कोशिश तो जरूरी है. अब देखना ये है कि सफर कितना हसीन होगा. उम्मीद है फिर मिलेंगे.''

सागर ने अपनी इस इंस्टाग्राम पोस्ट में पापोन के गाए गाने को भी लगाया है. पापोन का ये गाना अजय देवगन की फिल्म रेड का है. गाने के बोल कुछ इस तरह हैं कि ''मर भी गया अगर, मरने का गम नहीं, देख ज़रा मेरा हौसला, मुझको डरा सके...तुझमें वो दम नहीं...सुन ले जहां मेरा फैसला...''

सागर ने सांसदों को अपने पास आने से मना किया

शून्यकाल के दौरान संसद भवन में बीजेपी सांसद खगेम मुर्मू 2001 लोकसभा संसद हमले पर बोल रहे थे. तभी सुरक्षा में बड़ी चूक हुई और दो शख्स सागर शर्मा और मनोरंजन डी दर्शक दीर्घा से सदन की ओर कूद पड़े, जिसके बाद पूरे संसद भवन में उसे पकड़ने के लिए सुरक्षाकर्मी दौड़ पड़े. सागर शर्मा इतने पर ही नहीं रुका, वह एक डेस्क से दूसरे डेस्क की ओर कूदते हुए आगे जा रहा था और वहां मौजदू सांसदों को अपने पास आने से मना कर रहा था.

स्मोक स्टिक से पूरे सदन को किया धुआं-धुआं

सागर शर्मा ने अपने जूते से स्मोक स्टिक निकालकर सदन के अंदर उसे जलाने लगा जिससे वहां अलग-अलग रंगों में धुआं फैल गया. उसी समय दो अन्य आरोपी अमोल शिंदे और नीलम ने भी संसद परिसर के बाहर तानाशाही नहीं चलेगी चिल्लाते हुए उसी तरह के स्मोक स्टिक से गैस निकालने लगीं, जिसके बाद पुलिस ने उन दोनों को भी गिरफ्तार किया.

पुलिस ने उनके एक और साथी विशाल को गुरुग्राम से हिरासत किया. विशाल के यहां ये सभी आरोपी संसद पहुंचने से पहले रुके थे. पुलिस अभी इनके एक और साथी ललित की तलाश कर रही है.

क्या कहा सागर के परिवार ने?

पुलिस के अनुसार सागर का परिवार उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले का रहने वाला है. पुलिस ने परिवार के सदस्यों के हवाले से बताया कि सागर हाल ही में बेंगलुरु से लखनऊ लौटा था. सागर के परिवार के सदस्य ने कहा कि वह दो दिन पहले एक विरोध प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली गया था.

ये भी पढ़ें: संसद की सुरक्षा में सेंध के मामले में गृह मंत्रालय ने बनाई SIT, 5 हिरासत में, फरार आरोपी की तलाश में दिल्ली पुलिस की दबीश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget