एक्सप्लोरर

पाकिस्‍तानी विशेषज्ञ बोले- भारत की यात्रा मतलब किसी फ्यूचर स्‍टेट में जाने जैसा, हैरान कर देने वाले एक्सपीरियंस किए शेयर

Pakistani Expert On India: पाकिस्तानी फॉरेन पॉलिसी एक्सपर्ट उजैर यूनुस भारत यात्रा के दौरान यहां की प्रगति देखकर हैरान रह गए. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि यह फ्यूचर स्टेट में जाने जैसा है.

Pakistani Expert On India: पाकिस्तान के विदेश नीति एक्सपर्ट उजैर यूनुस भारत की यात्रा पर आए थे. इस दौरान वह भारत से इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने अपनी भारत यात्रा को भविष्य में जाने के जैसा बताया है. उन्होंने कहा, राजनीतिक के लिए पाकिस्तान की जनता के अंदर 'नफरत का झूठ' भरा जा रहा है. उजैर यूनुस ने हाल की भारत यात्रा के दौरान हुए अनुभवों को साझा किया है.

यूनुस ने कहा, भारत में बुनियादी ढांचे में विकास के लिए खूब निवेश के साथ ही अर्थव्यवस्था को डिजिटलाइज करने के खूब प्रयास हुए हैं. इसके चलते भारतीयों में एक एटीट्यूड विकसित हुआ है कि ये हमारा समय है. वे सकारात्मकता से भरे हुए हैं और एक नजरिया रखते हैं कि अभी नहीं तो कभी नहीं. 

मोची की दुकान पर क्यूआर कोड देख हुए हैरान
पाकिस्तानी फॉरेन पॉलिसी एक्सपर्ट मुंबई में उस समय हैरान रह गए जब एक मोची और पान की दुकान पर डिजिटल पेमेंट के लिए क्यूआर कोड देखा. उन्होंने आगे बताया कि वह एक कचौड़ी की दुकान पर थे और वहां देख रहे थे कि लोग कचौड़ी खाकर चले जा रहे थे. वे हैरान थे कि लोग कचौड़ी खाने के बाद पैसे क्यों नहीं दे रहे हैं. तब उन्होंने देखा कि वहां पर पेटीएम का क्यूआर कोड लगा था और लोग उसे स्कैन कर पेमेंट कर दे रहे थे.

'ऐसा लगता है कि भविष्य में आ गए'
यूनुस ने कहा कि टेक कंपनियां स्मार्ट स्पीकर बना रही हैं जो इन यूपीआई पेमेंट वॉलेट से जुड़ा होता है. इस पर पेमेंट होते ही पेमेंट के बारे में स्पीकर पर एनाउंसमेंट होता है जिसके दुकानदार को पता चल जाता है. ये सब देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी भविष्य की दुनिया में आ गए हों.

पाकिस्तानी एक्सपर्ट को इस बारे में जानकर भी हैरानी हुई कि भारत में हर आदमी के पास जीरो बैंक अकाउंट, यूपीआई और मोबाइल फोन है. उन्होंने कहा, यूपीआई से पैसे भेजने में जीरो कॉस्ट आती है क्योंकि भारत सरकार इसके लिए बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराती है. उन्होंने यह भी कैश फ्लो की तुलना करते हुए कहा कि पाकिस्तान में यह जीडीपी का 20 फीसदी है, जबकि भारत में यह 13 फीसदी यानी काफी कम है.

'मोदी सरकार में बदली लोगों की जिंदगी'
तमाम पाकिस्तानियों की तरह यूनुस का भी मानना है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार ने जो उपाय अपनाएं हैं, उनके चलते लोगों की जिंदगी बदल गई है. उनका मानना है कि सरकारी सब्सिडी के चलते ही डिजिटल वॉलेट आज भारत में इतना लोकप्रिय हुआ है. इसके चलते ऑनलाइन सेवाओं को बढ़ावा मिला है और भ्रष्टाचार में गिरावट आई है.

यह भी पढ़ें

BSF की भर्ती में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 फीसदी आरक्षण, एज लिमिट में भी छूट, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘अगर सरकार किसी को रोक रही है, तो सबूत दिखाएं’, राहुल गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
‘अगर सरकार किसी को रोक रही है, तो सबूत दिखाएं’, राहुल गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
Explained: भारत के पहाड़ी शहरों पर मंडरा रहा कौन सा खतरा? हिमालय की 188 झीलें फटने को तैयार
भारत के पहाड़ी शहरों पर कौन सा खतरा? हिमालय की 188 झीलें फटने को तैयार
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget