एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले की चश्मदीद अनुष्का मोने का बड़ा बयान, बोलीं- 'हम तो घूमने गए थे, वहां मजहब...'

Pahalgam Terror Attack: चश्मदीद महिला ने बताया कि आतंकियों ने हवा में फायरिंग कर घोड़े वालों को जाने को कहा. हमारे साथ में जो लोग थे उन्होंने जब कहा कि आप ऐसा क्यों कर रहे हो तो उनको गोली मार दी.

Kashmir Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी. इसे लेकर अब एक बड़ा खुलासा हुआ है. एक चश्मदीद पीड़िता ने बताया कि आतंकियों ने सिर पर कैमरा लगाया हुआ था. उन्होंने कहा कि हम लोग तो वहां सिर्फ घूमने के लिए गए थे. मजहब जैसा तो किसी के भी दिमाग में कुछ नहीं था.  

पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में ठाणे जिले के डोंबिवली निवासी 3 चचेरे भाइयों की भी जान चली गई. जिनमें 50 वर्षीय संजय लेले, 45 वर्षीय हेमंत जोशी और 43 साल के अतुल मोने शामिल हैं. 

'वो अचानक गोलियां चलाने लगे तो हम डरकर नीचे बैठ गए'
पीड़िता अनुष्का मोने ने एक न्यूज़ चैनल से बातचीत में आतंकी हमले की कहानी बयां करते हुए कहा कि जब हमें शुरू में गोली की आवाज आई तो लगा कि ये पर्यटक स्थल है तो कोई शूटिंग का गेम हो रहा होगा. बाद में हमने देखा कि 2 लोग सामने से आ रहे थे और उनके हाथ में राइफल थी. वो अचानक गोलियां चलाने लगे तो हम लोग डरकर नीचे बैठ गए.

'इधर हिंदू कौन है और मुस्लिम कौन है?'
पीड़िता ने आगे बताया कि आतंकियों ने हवा में फायरिंग कर घोड़े वालों को जाने को कहा. हमारे साथ में जो लोग थे उन्होंने जब कहा कि आप ऐसा क्यों कर रहे हो तो उन्होंने गोली मार दी. जब मेरे पति ने कहा कि गोली मत मारो तो उनको भी गोली मार दी. मेरे पति को गोली मारने के बाद उन्होंने पूछा कि इधर हिंदू कौन है और मुस्लिम कौन है? मेरे जीजा ने हाथ उठाकर कहा कि हम हिंदू हैं तो उनके सिर में गोली मार दी. हमारे सामने ही सबको गोली मार दी. 

'हम लोग सिर्फ घूमने गए थे, मजहब जैसा तो किसी के दिमाग में कुछ नहीं था'
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि उधर कोई पुलिस कर्मी नहीं था. पर्यटन स्थल होने के बाद भी सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे. उन्होंने आगे बताया कि आतंकियों ने सिर पर कैमरा लगाया हुआ था. लोगों को गोली मारने से पहले उन्होंने हिंदुओं और मुस्लिमों को अलग होने के लिए कहा. पीड़िता अनुष्का मोने ने कहा कि हम लोग तो वहां सिर्फ घूमने गए थे. मजहब जैसा तो किसी के भी दिमाग में कुछ नहीं था.

ये भी पढ़ें:

India Action Against Pakistan: पहलगाम हमले के बाद भारत का एक और सख्त एक्शन, पाकिस्तान से आयात पर पूरी तरह लगाया प्रतिबंध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget