एक्सप्लोरर

बिहार वोटर लिस्ट के संशोधन में 'आधार कार्ड' क्यों नहीं वैध दस्तावेज? सामने आई अहम जानकारी

चुनाव आयोग के सूत्रों ने कहा कि इस बार बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण में गणना प्रपत्रों की छपाई, वितरण और संग्रहण का प्रावधान 2002 के तर्ज पर ही 24 जून से 26 जुलाई तक यानी 31 दिनों के बीच होना है.

Aadhaar Card in Bihar Voter List Revision: बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर चल रही राजनीति पर विपक्ष चुनाव आयोग की मंशा पर सवाल उठा रहा है. वहीं, चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, आयोग की प्रक्रिया पूरी तरह से नियम और कानून के हिसाब से सही है.

दूसरी ओर, रही बात मतदाता सूची पुनरीक्षण एक महीने में पूरा करने को लेकर उठाए जा रहे विपक्ष के सवालों की, तो इससे पहले साल 2002 के दौरान जब वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का काम किया गया था तो उस दौरान भी यह काम आज की प्रक्रिया के मुताबिक ही 31 दिनों के दौरान पूरा किया गया था.

31 दिनों में गणना प्रपत्रों की छपाई, वितरण और संग्रहण का है प्रावधान

चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, बिहार में 2002 में अंतिम मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान गणना प्रपत्रों की छपाई, वितरण और संग्रहण का काम 15 जुलाई से 14 अगस्त यानी 31 दिनों के दौरान किया गया था. जबकि इस बार विपक्ष लगातार यही सवाल उठा रहा है कि आखिर एक महीने में काम कैसे मुमकिन है. चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, इस बार भी मतदाता सूची पुनरीक्षण यानी SIR 2025 में भी 2002 के तर्ज पर ही 24 जून से 26 जुलाई यानी 31 दिनों के बीच गणना प्रपत्रों की छपाई, वितरण और संग्रहण का प्रावधान है.

TMC ने उठाया सवाल, चुनाव आयोग ने दिया जवाब

इसके साथ ही अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) जो फिलहाल चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर सवाल उठा रही है, उसने चुनाव आयोग के साथ अलग-अलग बैठकों के दौरान वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने का कड़ा विरोध किया था. जबकि तमाम विपक्षी दल जो मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान जिन दस्तावेजों की जरूरत है, उसमें आधार के न होने का मुद्दा बना रहे हैं. उनको जवाब देते हुए चुनाव आयोग के सूत्रों ने कहा कि

  • आधार नागरिकता का प्रमाण नहीं है
  • आधार जन्म तिथि का प्रमाण नहीं है
  • आधार जन्म स्थान का प्रमाण नहीं है
  • यह केवल यह परिभाषित करता है कि 10 अंगुलियों के निशान, फोटो और आईरिस आधार कार्ड में उल्लिखित व्यक्ति के नाम के हैं
  • इसलिए हर आधार कार्ड पर बोल्ड में लिखा होता है कि "आधार पहचान का प्रमाण है, नागरिकता या जन्मतिथि का नहीं”

और इसी वजह से आधार कार्ड मतदाता सूची पुनरीक्षण काम के दौरान दस्तावेजों की सूची में शामिल नहीं किया गया है.

मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी तरीके से कानून के तर्क संगत

कुल मिलाकर एक तरफ विपक्ष लगातार चुनाव आयोग पर हमलावर है, तो चुनाव आयोग की तरफ से लगातार यह बताने की कोशिश भी की जा रही है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी तरीके से कानून, संविधान और नियमों के तर्क संगत है. चुनाव आयोग ने जो भी फैसला लिया है वह पूरी सावधानी और तथ्यों को ध्यान में रखते हुए ही लिया है. इसी वजह से बेवजह इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.

यह भी पढ़ेंः ‘कांग्रेस ने देश के लिए दिया बलिदान, भाजपा या RSS कोई एक नाम बताए’, बोले मल्लिकार्जुन खरगे

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
वीर सावरकर के अपमान मामले में राहुल गांधी को SC से बड़ी राहत, निचली अदालत का समन निरस्त
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget