एक्सप्लोरर

केरल में हुई भारी बारिश के पीछे की वजह का NASA ने किया खुलासा

नासा ने वीडियो के ज़रिए बताया कि भारत को मॉनसून किस तरह से प्रभावित कर रहा है. इस वीडियो से केरल में बारिश और बाढ़ की भयंकर स्थिति के कारणों का पता चलता है.

वॉशिंगटन: केरल में भारी बारिश के चलते लोगों का हाल बेहाल है. अब तक केरल में कई लोग बारिश के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं. नासा ने केरल में हुई भारी बारिश के पीछे की वजहों का खुलासा करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है. नासा ने अपने उपग्रह से मिले आंकड़ों का इस्तेमाल करते हुए यह वीडियो बनाया है. नासा ने इस वीडियो के ज़रिए बताया कि भारत को मॉनसून किस तरह से प्रभावित कर रहा है. इस वीडियो से केरल में बारिश और बाढ़ की भयंकर स्थिति का पता चलता है.

बता दें कि भारत में आम तौर पर इस समय ग्रीष्मकालीन मॉनसून आता है और भारी बारिश होती है. लेकिन सामान्य मॉनसून के दौरान भी समय-समय पर कम दबाव के क्षेत्र बन सकते हैं. इस वजह से अधिक बारिश हो सकती है. केरल पिछले सौ सालों में सबसे विनाशकारी बाढ़ से जूझ रहा है. इस बारिश और बाढ़ के चलते अब तक बड़ी संख्या में लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि इसके चलते हजारों लोगों को विस्थापित भी होना पड़ा है. इससे पहले केंद्र ने भी इस आपदा को ‘गंभीर’ बताया है.

नासा ने एक बयान में कहा है कि हिमालय की भौगोलिक स्थिति (Geographical Conditions) और पश्चिमी घाट की वजह से दक्षिणी पश्चिमी तट पर भारी बारिश हो रही है. यह पर्वतों की श्रेणी हिमालय जितनी बड़ी तो नहीं है, लेकिन भारत के पश्चिमी तट के समानांतर है. इसकी कई चोटियां 2,000 मीटर से भी अधिक ऊंची हैं. इस तरह से पश्चिमी घाट की स्थिति के चलते भारत के पश्चिमी तटीय इलाकों में अधिक बारिश होती है. दक्षिण पश्चिम मॉनसून में उत्तरी हिंद महासागर और अरब सागर से आने वाली गर्म हवाओं की नमी इस पर्वत श्रेणी से टकराती है, जिससे अधिक बारिश होती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP की जंतर-मंतर जैसे आंदोलन की चेतावनी, कहा - 'युवाओं से अपील है कि वो...'
'धोखा दे रही सरकार अब हम...', CJP की जंतर-मंतर जैसे आंदोलन की चेतावनी
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
हत्या या आत्महत्या? रक्षा मंत्रालय की कर्मचारी की मौत पर क्या बोले परिजन
हत्या या आत्महत्या? रक्षा मंत्रालय की कर्मचारी की मौत पर क्या बोले परिजन

वीडियोज

YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget