एक्सप्लोरर

26/11 Mumbai Attack: हमले को हुए 12 साल, अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

मुंबई आतंकी हमले की 12वीं बरसी है. इस दौरान देश के कई बड़े नेताओं ने इस हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी है.

नई दिल्ली: मुंबई में 26 नवंबर 2008 को एक बड़ा आतंकी हमला देखने को मिला था. इस हमले में करीब 180 लोगों की जान चली गई थी, वहीं 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. 26/11 के तौर पर याद किए जाने वाले इस मुंबई हमलों में आतंकी समुद्र के रास्ते भारतीय सीमा में पहुंचे थे और मुंबई में कहर बरसाया था. वहीं आज मुंबई आतंकी हमले की 12वीं बरसी है. इस दौरान देश के कई बड़े नेताओं ने इस हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी है.

गृहमंत्री अमित शाह ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने कहा, 'मुंबई 26/11 आतंकी हमलों में जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. इन हमलों में आतंकियों का डटकर सामना करने वाले वीर सुरक्षाकर्मियों को कोटि-कोटि नमन. यह राष्ट्र आपकी वीरता और बलिदान के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगा.'

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने कहा, 'भयानक 26/11 मुंबई आतंकी हमले को 12 साल हो गए. इसके पीड़ितों को मेरी श्रद्धांजलि. हमारे सुरक्षाबलों की हिम्मत की सराहना करें, जो हमारे राष्ट्र की इतनी रक्षा करते हैं.' वहीं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसके साथ ही उन्होंने लिखा है, 'जीत मानवता की होगी.'

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है, '26/11 मुंबई आतंकी हमले के पीड़ितों और शहीदों को श्रद्धांजलि और मुंबई के लोगों की शक्ति को सलाम. हम उन सभी सुरक्षाबलों के जवानों के प्रति आभारी हैं, जिन्होंने उस दिन भारत माता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया.' इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी है.

यह भी पढ़ें: 26/11 Mumbai Attack: आतंकी हमले की 12वीं बरसी, दहशत में आ गई थी पूरी मुंबई

इजराइल मुंबई आतंकी हमले के पीड़ितों की याद में स्मारक बनाने पर कर रहा है विचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
'सुप्रिया अब तैयार, वो और हम...', पीएम मोदी ने शरद पवार को फोन कर क्या कहा?
'सुप्रिया अब तैयार, वो और हम...', पीएम मोदी ने शरद पवार को फोन कर क्या कहा?
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
Tiger vs Dog Fight: क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
Embed widget