एक्सप्लोरर

26/11 Mumbai Attack: आतंकी हमले की 12वीं बरसी, दहशत में आ गई थी पूरी मुंबई

साल 2008 में पाकिस्तान से 10 आतंकी समंदर के रास्ते से मुंबई में घुस आए थे. इन आतंकियों ने शहर के कई हिस्सों में बम धमाकों की घटनाओं को अंजाम दिया.

नई दिल्ली: आजादी के बाद से देश कई आतंकी हमलों का गवाह रहा है. इन्हीं हमलो में एक मुंबई में हुआ आतंकी हमला भी था, जिसे 26 नवंबर 2008 को आतंकियों ने अंजाम दिया था. मुंबई में हुआ ये आतंकी हमला 26/11 के तौर लोगों के जहन में अभी भी मौजूद है, जब समुद्र के रास्ते पाकिस्तान से लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मुंबई में घुस आए थे और कई लोगों की जान ले ली थी.

26/11 मुंबई आतंकी हमले का असर पूरी दुनिया पर देखा गया था. इस हमले में कई विदेशी नागरिकों की भी जान चली गई थी. मुंबई हमलों ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था. दरअसल, साल 2008 में पाकिस्तान से 10 आतंकी समंदर के रास्ते से मुंबई में घुस आए थे. इन आतंकियों ने शहर के कई हिस्सों में बम धमाकों की घटनाओं को अंजाम दिया. इसके अलावा कई जगहों पर अंधाधुंध फायरिंग भी की.

मुंबई में रही दहशत

पाकिस्तान से आए इन आतंकियों ने होटल ताज, नरीमन हाउस, होटल ओबेरॉय को अपने कब्जे में ले लिया था और यहां भी काफी लोगों की जान ली. मुंबई हमलों में करीब 180 लोगों को आतंकियों ने मार गिराया था. इस दौरान कई सुरक्षाबलों के जवान भी शहीद हो गए थे. इसके अलावा इस आतंकी हमले में 300 से भी ज्यादा लोग घायल हो गए थे. वहीं इस हमले के कारण करीब दो से तीन दिन तक मुंबई में दहशत रही थी.

छत्रपति शिवाजी टर्मिनल को भी बनाया निशाना

मुंबई हमलों के दौरान छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पर गोलीबारी भी की गई, जिसमें 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. मुंबई में हुए इस आतंकी हमले में छत्रपति शिवाजी टर्मिनल के अलावा कई नामचीन रेस्टोरेंट पर भी आतंकियों ने गोलीबारी की. इसके अलावा एक टैक्सी को भी आतंकियों ने बम से उड़ा दिया. इसके अलावा होटलों में भी लोगों को बंधक बना लिया.

कराची से आए थे आतंकी

मुंबई में हुए इस हमले में मुहम्मद अजमल कसाब नाम का आतंकी जिंदा पकड़ा गया था. जिसे कई सालों की ट्रायल के बाद फांसी की सजा हुई. वहीं मुंबई हमलों की जांच के दौरान सामने आया कि आतंकी पाकिस्तान के कराची से नाव में बैठकर समुद्र के रास्ते भारतीय सीमा में आए थे और आतंकी वारदात को अंजाम दिया था.

यह भी पढ़ें: इजराइल मुंबई आतंकी हमले के पीड़ितों की याद में स्मारक बनाने पर कर रहा है विचार 2008 Mumbai Terror Attack: मुंबई हमले की 12वीं बरसी, शहीद सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget