एक्सप्लोरर

Manipur Violence: 'अमित शाह को खेल मंत्रालय भेज दो', मणिपुर हिंसा पर भड़के सुब्रमण्यम स्वामी ने क्या कुछ कहा?

Subramanian Swamy Remarks: बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने मणिपुर में हिंसा की घटनाओंं के मद्देनजर अपनी ही पार्टी की सरकार पर तीखा प्रहार किया है. उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को भी घेरा है.

Subramanian Swamy On Manipur Violence: मणिपुर के हालात के मद्देनजर बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. स्वामी ने शनिवार (17 जून) को ट्वीट करते हुए राज्य में केंद्रीय शासन लागू करने की वकालत की और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा.

सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट किया, ''अब समय आ गया है कि बीजेपी की मणिपुर सरकार को बर्खास्त कर दिया जाए और संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत केंद्रीय शासन लागू कर दिया जाए. अमित शाह को खेल मंत्रालय भेज दिया जाए.''

सुब्रमण्यम स्वामी का ट्वीट

बता दें कि मणिपुर में करीब डेढ़ महीने पहले मेइती और कुकी समुदाय के लोगों के बीच हिंसा भड़की, जिसका दौर अभी तक थमा नहीं है. हिंसा की घटनाओं अब तक 100 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं.

मेइती समुदाय लंबे समय से अनुसूचित जनजाति (ST) के दर्जे की मांग कर रहा है. 3 मई को मेइती समुदाय की इस मांग के विरोध में पर्वतीय इलाकों में आदिवासी एकजुटता मार्च का आयोजन हुआ था, जिसके बाद हिंसा भड़क उठी थी.

मणिपुर में थम नहीं रही हिंसा

शुक्रवार (जून) को हिंसा की कई घटनाओं को अंजाम दिया गया. राजधानी इंफाल में उग्र भीड़ ने त्वरित कार्रवाई बल (RAF) के साथ झड़प की. वहीं, केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह के घर में तोड़फोड़ कर उसमें आग लगा दी गई. इसके अलावा, शाही महल के पास एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के गोदाम को आग के हवाले कर दिया गया. 

लोगों के एक समूह ने वांगखेई, प्रोम्पैट और थांगपैट में सड़कों पर आगजनी की जिससे यातायात प्रभावित हुआ. बुधवार (14 जून) को खामेनलोक इलाके में 9 लोगों की हत्या कर दी गई थी. जिसे लेकर आम नागरिक भी सड़कों पर उतरे. नाराज लोगों की भीड़ को हटाने के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गैस आदि उपायों का सहारा लिया.

पिछले दिनों गृह मंत्री अमित शाह ने किया था राज्य का दौरा

फिलहाल राज्य के 11 जिलों में कर्फ्यू लगा हुआ है. वहीं, इंटनेट सेवाएं भी निलंबित चल रही हैं. मणिपुर के हालात के मद्देनजर विपक्षी पार्टियां केंद्र सरकार पर सवाल खड़े कर रही हैं. पिछले दिनों शांति बहाली के प्रयासों के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य का दौरा किया था. हालात सामान्य करने के लिए सरकार ने एक शांति समिति का गठन किया था.

यह भी पढ़ें- WB Panchayat Elections 2023: 'बम फेंके जा रहे हैं, पुलिस के सामने...', बंगाल में अपने काफिले पर हमले के बाद बोले केंद्रीय राज्य मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज खोलने पर QAUD में हुई बात, विदेश मंत्रियों की मीटिंग से निकला ईरान को टेंशन देने वाला मैसेज
होर्मुज खोलने पर QAUD में हुई बात, विदेश मंत्रियों की मीटिंग से निकला ईरान को टेंशन देने वाला मैसेज
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड दौरा, IMA परेड की लेंगी सलामी, जानें कब करेंगी केदारनाथ के दर्शन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड दौरा, IMA परेड की लेंगी सलामी, जानें कब करेंगी केदारनाथ के दर्शन
क्या है QUAD, क्यों बना और क्या मकसद, जिसकी आज दिल्ली में बड़ी बैठक? जानें A टू Z डिटेल
क्या है QUAD, क्यों बना और क्या मकसद, जिसकी आज दिल्ली में बड़ी बैठक? जानें A टू Z डिटेल
क्यों भट्टी की तरह जल रही दिल्ली? ताजा रिपोर्ट ने बताई असली वजह, हीट स्ट्रेस की चपेट में 75 फीसदी राजधानी
क्यों भट्टी की तरह जल रही दिल्ली? ताजा रिपोर्ट ने बताई असली वजह, हीट स्ट्रेस की चपेट में 75 फीसदी राजधानी

वीडियोज

Mercedes-Benz to launch it’s first plug in hybrid in India with new S-Class | #mercedes #autolive
Sansani | Coimbatore News: एकतरफा प्यार का 'बमबाज' दिलजला! | CCTV | Breaking News | Crime News
Coimbatore News | Breaking News: एकतरफा प्यार में युवती के घर के अंदर फेंका बम... | ABP News
Bharat Ki Baat | UP Power Crisis : लखनऊ में सबस्टेशन पर जनता का भारी हंगामा | CM Yogi | Akhilesh
Chitra Tripathi | US-Iran War: डील के दावों के बीच Trump ने दिखाई बम की तस्वीर | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुड न्यूज कभी भी आ सकती है! ईरान संग डील पर मार्को रुबियो का यू-टर्न, अब बोले- 'अभी कुछ भी....' 
गुड न्यूज कभी भी आ सकती है! ईरान संग डील पर मार्को रुबियो का यू-टर्न, अब बोले- 'अभी कुछ भी....' 
UP New DGP: उत्तर प्रदेश का स्थायी DGP का कौन होगा? रेस में ये तीन नाम
उत्तर प्रदेश का स्थायी DGP का कौन होगा? रेस में ये तीन नाम
क्यों भट्टी की तरह जल रही दिल्ली? ताजा रिपोर्ट ने बताई असली वजह, हीट स्ट्रेस की चपेट में 75 फीसदी राजधानी
क्यों भट्टी की तरह जल रही दिल्ली? ताजा रिपोर्ट ने बताई असली वजह, हीट स्ट्रेस की चपेट में 75 फीसदी राजधानी
RCB Vs GT के बीच खेला जाएगा क्वलीफायर-1, फैंस कैसे देख पाएंगे फ्री में मैच? जानिए लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर जानकारी
RCB Vs GT के बीच खेला जाएगा क्वलीफायर-1, फैंस कैसे देख पाएंगे फ्री में मैच? जानिए लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर जानकारी
Chand Mera Dil BO Day 4: मंडे को 50 फीसदी घटी ‘चांद मेरा दिल’ की कमाई, लेकिन 15 करोड़ का आंकड़ा छूने से है इंचभर दूर, जानें- कलेक्शन
मंडे को 50 फीसदी घटी ‘चांद मेरा दिल’ की कमाई, जानें- चौथे दिन कितना किया कलेक्शन?
अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची बंगाल पुलिस तो भड़की TMC, कहा- कोई भी सरकार ऐसे....
अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची बंगाल पुलिस तो भड़की TMC, कहा- कोई भी सरकार ऐसे....
Summer Tips: नौतपा में भी नहीं खौलेगा छत पर रखी टंकी का पानी, इन होम टिप्स से दूर होगी दिक्कत
नौतपा में भी नहीं खौलेगा छत पर रखी टंकी का पानी, इन होम टिप्स से दूर होगी दिक्कत
गर्मियों में बकरियों की जान पर मंडराता है खतरा, जानें हीट स्ट्रोक से बचाने का सही तरीका
गर्मियों में बकरियों की जान पर मंडराता है खतरा, जानें हीट स्ट्रोक से बचाने का सही तरीका
Embed widget