एक्सप्लोरर

WB Panchayat Elections 2023: 'बम फेंके जा रहे हैं, पुलिस के सामने...', बंगाल में अपने काफिले पर हमले के बाद बोले केंद्रीय राज्य मंत्री

WB Polls 2023: पश्चिम बंगाल में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री निसिथ प्रामाणिक के काफिले पर हमला हुआ. मंत्री ने टीएमसी पर आरोप लगाया है.

West Bengal Panchayat Election 2023: पश्चिम बंगाल में आठ जुलाई को होने वाले तीन स्तरीय पंचायत चुनाव के मुद्देनजर नामांकन पत्रों की जांच हो रही है. इस बीच राज्य से हिंसा की खबरें आ रही हैं. शनिवार (17 जून) को टीएमसी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. 

इस बीच कथित तौर पर कूचबिहार जिले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रामाणिक के काफिले पर भी हमला किया गया. निसिथ प्रामाणिक साहेबगंज के बीडीओ कार्यालय की ओर जा रहे थे. बीडीओ कार्यालय में नामांकन पत्रों की जांच चल रही थी. 

काफिले पर हमले के बाद TMC पर बरसे निसिथ प्रामाणिक

निसिथ प्रामाणिक पर हुए हमले के आरोपों को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने खारिज किया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय राज्य मंत्री निसिथ प्रामाणिक ने कहा, ''राज्य में अराजकता है. हमारे वाहन पर एक तीर आकर लगा. बम फेंके जा रहे हैं. कानून और व्यवस्था का उल्लंघन किया जा रहा है. यह सब पुलिस के सामने हो रहा है. हम (बैरिकेडिंग से ) आगे नहीं जा सकते. टीएमसी का विधायक बीडीओ कार्यालय में बैठा है. कोई विधायक वहां कैसे बैठ सकता है? केंद्रीय बलों की निगरानी में नामांकन पत्रों की जांच की जानी चाहिए.''

ममता बनर्जी स्टेट चला रही हैं या ड्रामाबाजी...- सुकांत मजूमदार 

पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, ''निसिथ प्रामाणिक की कार के ऊपर बम फेंका गया है. पुलिस कुछ कर नहीं पा रही है. वहां पर उदयन गुहा अपने गुंडों के साथ खड़े हैं, कम से कम एक से डेढ़ हजार लोग वहां खड़े हैं. हमारे कार्यकर्ताओं के हाथ से फॉर्म बी छीना जा रहा है... चुनाव आयोग और जिला प्रशासन चुपचाप बैठा हुआ है.''

मजूमदार ने आगे कहा, ''अगर एक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के ऊपर ऐसा हमला होता है तो हम कह सकते हैं कि पश्चिम बंगाल की कानून और व्यवस्था की स्थिति क्या है. ममता बनर्जी क्या स्टेट चला रही हैं या ड्रामाबाजी कर रही हैं.'' 

टीएमसी नेता उदयन गुहा ने बीजेपी पर लगाया ये आरोप

वहीं, घटना को लेकर टीएमसी नेता और उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा ने कहा कि बीजेपी राज्य के शांतिपूर्ण माहौल को भंग करने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को उकसा रही है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान कई जगहों पर हुई हिंसा में पांच लोगों ने जानें गंवा दी हैं और कई अन्य जख्मी हुए हैं.

यह भी पढ़ें- Bengal Violence: 'हिंसा भड़काने के लिए हो ममता बनर्जी की गिरफ्तारी', बीजेपी बोली- पिछली बार भी CISF जवानों पर हमला...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन का अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget