एक्सप्लोरर

मणिपुर में CRPF जवान ने अपने ही कैंप पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 की मौत, खुद को भी मारी गोली

Manipur News: 120वीं बटालियन के हवलदार संजय कुमार ने अपनी सर्विस बंदूक से फायरिंग की, जिसमें एक कांस्टेबल और एक सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई. घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Manipur News: मणिपुर में सीआरपीएफ जवान ने कैंप पर फायरिंग कर खुद को भी गोली मार दी. इस फायरिंग में दो जवान की मौत हो गई और 8 घायल हो गए. यह घटना गुरुवार (13 फरवरी 2025) की रात करीब 8.20 बजे इंफाल पश्चिम जिले के लामफेल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कैंप में हुई.

दो जवान की मौत 8 घायल

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक 120वीं बटालियन के हवलदार संजय कुमार ने अपनी सर्विस बंदूक से फायरिंग की, जिसमें एक कांस्टेबल और एक सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई और फिर उसने खुद को भी गोली मार ली. गोलीबारी में सीआरपीएफ के आठ जवान घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए इंफाल के क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) ले जाया गया. सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी कैंप पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं.

अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू की

अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि जवान फायरिंग क्यों की थी. अधिकारियों ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है. इसे लेकर सीआरपीएफ ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. मणिपुर पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "इंफाल पश्चिम जिले में एक सीआरपीएफ शिविर के अंदर हुई गोलीबारी का मामला सामने आया है, जिसमें दो सीआरपीएफ के जवान की मौत हो गई और आठ घायल हैं."

पिछले साल अक्टूबर में अमेठी में सीआरपीएफ कैंप में एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. वह असम के रहने वाले थे और त्रिसुंडी में सीआरपीएफ कैंप में उनकी तैनाती थी. इस साल के शुरुआत में पटना के आशियाना क्षेत्र में स्थित सीआरपीएफ कैंप में तैनात एक जवान ने इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली थी. वह बिहार के छपरा जिले का रहने वाला था.

ये भी पढ़ें : भारत-बांग्लादेश सीमा पर किस तरह की चुनौतियों का सामना कर रही मोदी सरकार, केंद्र ने लोकसभा में बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेट्रोल पंप से उन गाड़ियों को नहीं मिले पेट्रोल जो...', सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या कहा?
'पेट्रोल पंप से उन गाड़ियों को नहीं मिले पेट्रोल जो...', सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या कहा?
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
Xप्लेन: एयर इंडिया फ्लाइट का खौफनाक मंजर! उड़ते प्लेन को गिराने वाला टर्बुलेंस क्या?
एयर इंडिया फ्लाइट का खौफनाक मंजर! उड़ते प्लेन को गिराने वाला टर्बुलेंस क्या?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget