एक्सप्लोरर

मणिपुर चुनाव: अंतिम चरण के लिए थमा प्रचार, 22 सीटों पर 8 मार्च को वोटिंग

इम्फाल: मणिपुर विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए प्रचार आज दोपहर तीन बजे खत्म हो गया. 60 सीटों वाली विधानसभा में दूसरे चरण में 22 सीटों पर आठ मार्च को चुनाव होना है.

दूसरे चरण में कुल 98 उम्मीदवार हैं मैदान में

दूसरे चरण में कुल 98 उम्मीदवार मैदान में हैं. इस चरण में थाउबल, उखरूल, चंदेल, तामेंगलांग और सेनापति जिलों में चुनाव होना है. इस चरण में पूर्वोत्तर के इस राज्य की राजनीति में मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह, उपमुख्यमंत्री गाईखांगम और मानवाधिकार कार्यकर्ता से नेता बनीं इरोम शर्मिला सहित लगभग सभी बड़े नेताओं के भाग्य का फैसला होना है.

पहली बार चुनावी मैदान में हैं इरोम शर्मिला

राज्य से अफ्सपा हटाने के लिए करीब 16 सालों तक अनशन करने वाली इरोम शर्मिला पहली बार चुनावी मैदान में हैं. इरोम थाउबल विधानसभा क्षेत्र से इबोबी सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं.

कांग्रेस के सामने सत्ता बचाने की चुनौती

इस बार का चुनाव 15 सालों से सत्ता पर काबिज कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती है. खराब सेहत की वजह से पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस बार चुनाव प्रचार नहीं किया है. कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार का जिम्मा पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के कंधों पर था. जिन्होंने यहां 28 फरवरी को रैली को संबोधित किया था. बीजेपी की तरफ से 25 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और 19 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रचार किया था.

पहले चरण में चार मार्च को 38 सीटों पर चुनाव हुए थे. जिसमें 84 फीसदी मतदान हुआ था. मतगणना 11 मार्च को होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश
प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश
भारत में अब लोकतंत्र नहीं, इसे खत्म करने वाला गद्दार- प्रियंका गांधी
भारत में अब लोकतंत्र नहीं, इसे खत्म करने वाला गद्दार- प्रियंका गांधी
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा, 3500 से ज्यादा हिरासत में
LIVE: जंतर-मंतर जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा, 3500 से ज्यादा हिरासत में

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर CJP का बड़ा ऐलान - 'अगर पुलिस रोके तो...'
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर CJP का बड़ा ऐलान - 'अगर पुलिस रोके तो...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget