एक्सप्लोरर

Maharashtra Election 2024: '...तो BJP के साथ जाएंगे', Uddhav Thackeray ने BJP के साथ फिर से हाथ मिलाने को लेकर क्या कहा जो वायरल हुआ

Election: उद्धव ठाकरे ने कहा कि 2014 पहले BJP ने ही मेरा साथ छोड़ा. 2019 में उन्होंने मुझे फिर फंसाया. वह कहीं भी जा सकते हैं, लेकिन मैं नहीं जा सकता. उन्होंने मुझे फंसाया, इसलिए मैंने उन्हें छोड़ा.

Maharashtra Assembly Election 2024 Latest News: शिवसेना (उद्धव बाला ठाकरे/UBT) गुट के मुखिया उद्धाव ठाकरे ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले अपनी राजनीति, बीजेपी और भविष्य में बीजेपी के साथ जाने की संभावनाओं पर अपना रुख साफ किया है. उद्धव ठाकरे का कहना है कि वह किसी भी स्थिति में बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे.

उद्धव ठाकरे ने आजतक से बातचीत में कहा कि बीजेपी के साथ जाने का सवाल ही नहीं है. मैं उनके साथ क्यों जाऊंगा. उन्होंने मेरी पार्टी तोड़ी, मेरी पार्टी को खत्म करने की कोशिश की, मेरे परिवार को बदनाम कर रहे हैं, मेरे बेटे को बदनाम कर रहे हैं. मुझे नकली संतान कहा, तो क्या नकली संतान के साथ मोदी जी हाथ मिलाएंगे. इन लोगों ने मेरी माता जी और पिता जी का अपमान किया है. खैर मैं मोदी जी की बातों पर कुछ बात नहीं करता. उनको तो भगवान ने भेजा है.

'BJP ने पहले मेरा साथ छोड़ा'

महाराष्ट्र की राजनीति में गठबंधन में राजनीतिक दलों के इधर से उधर पाला बदलने पर उद्धव ठाकरे ने कहा, “मैं एक ही जगह पर हूं. मैं कहीं नहीं गया. बीजेपी ने 2014 में मेरा साथ पहले छोड़ा था. उस वक्त भी मैं हिंदू था, 2019 में उन्होंने मुझे फंसाया. वह कहीं भी जा सकते हैं, मैं नहीं जा सकता. मैं वहीं पर हूं. उन्होंने मुझे फंसाया, इसलिए मैंने उनको छोड़ दिया.”

'बीजेपी करती है सत्ता जिहाद'

पीएम मोदी की ओर से वोट जिहाद का आरोप लगाने पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीजेपी वाले खुद सत्ता जिहाद करते हैं. वह जो करते हैं वह पावर जिहाद है, कुर्सी जिहाद है. आज वो लोग जो कुछ भी हैं वह मेरे पिता जी का ही बनाया हुआ है. उन्होंने कहा, “अगर बीजेपी के धोखे के बाद मैं सीएम बना तो मुझे गद्दारी करके क्यों हटवाया. मेरे पिता जी ने इन्हें सब कुछ दिया, अगर उनका बेटा सीएम बना तो क्या दिक्कत, क्या इन्हीं के परिवार का सबकुछ बन सकता है. वह मेरे पिता जी का नाम लेकर वोट मांग रहे हैं.”

बताई अमित ठाकरे को समर्थन न देने की वजह

जब उद्धव ठाकरे से पूछा गया कि आदित्य ठाकरे जब पहली बार चुनाव में उतरे थे तो राज ठाकरे ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था, लेकिन इस बार जब उनके बेटे अमित ठाकरे पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं तो आपने इस तरह की पहल नहीं की. इस सवाल के जवाब में उद्धव ने कहा, "मैंने इस पर काफी सोचा कि उनकी (राज ठाकरे) राजनीतिक भूमिका क्या है. पिछले चुनाव में उन्होंने मोदी का समर्थन किया था. अब कह रहे हैं कि देवेंद्र फड़णवीस सीएम बनेंगे. जो महाराष्ट्र को लूट रहे हैं वह उन्हीं को सीएम बनाने की बात कह रहे हैं, तो भैया माफ करो... इसलिए मैं ऐसे लोगों का साथ नहीं दूंगा जो महाराष्ट्र को लूटने वालों का साथ दे रहे हैं."

ये भी पढ़ें

जॉर्जिया मेलोनी का साथ देने के लिए किससे उलझ गए एलन मस्क, मिली दूर रहने की हिदायत, जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने PM मोदी को दी डिबेट की चुनौती, निर्मला-स्मृति ने दिया ये जवाब
राहुल गांधी ने PM मोदी को दी डिबेट की चुनौती, निर्मला-स्मृति ने दिया ये जवाब
नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर NHRC सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर NHRC सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
आगा रुहुल्लाह की रैली को लेकर युवक ने टाल दी अपनी शादी, 219 KM का सफर कर पहुंचा बडगाम
आगा रुहुल्लाह की रैली को लेकर युवक ने टाल दी अपनी शादी, 219 KM का सफर कर पहुंचा बडगाम
नेहा बोरा के विवादित बयान पर भड़की VHP, राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया
नेहा बोरा के विवादित बयान पर भड़की VHP, राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget