एक्सप्लोरर

MP Junior Doctors Strike: जूनियर डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल, HC के फैसले और मरीजों की दिक्कत के चलते फैसला 

सरकार और डॉक्टरों के बीच बातचीत चल रही थी. सरकार से इस बातचीत के बीच तीन हजार से ज्यादा डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया था. मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि डॉक्टरो ने बिना शर्त हड़ताल खत्म करने का फैसला किया है.

भोपाल: मध्य प्रदेश में सात दिन से चल रही जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई है. हाई कोर्ट के आदेश और मरीजों को रही दिक्कत के चलते डॉक्टरों ने लिया फैसला. सरकार और डॉक्टरों के बीच बातचीत चल रही थी. सरकार से इस बातचीत के बीच तीन हजार से ज्यादा डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया था. मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि डॉक्टरो ने बिना शर्त हड़ताल खत्म करने का फैसला किया है.

मानदेय बढ़ाने को लेकर हड़ताल पर थे डॉक्टर्स
दरअसल ये जूनियर डॉक्टर राज्य सरकार से अपना मानदेय बढ़ाने और उनके परिवार के सदस्यों को इस कोविड महामारी के दौरान बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की मांग कर रहे थे. अपनी इन मांगों को लेकर ये डॉक्टर पिछले कुछ दिनों से हड़ताल पर थे. जूनियर डॉक्टरों ने अपने मानदेय में 24 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की मांग की थी. साथ ही इसमें सालाना अलग से 6 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की मांग भी रखी गयी थी. डॉक्टरों ने अपने परिवार के सदस्यों को भी बेहतर और मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने की बात कही थी.  

हाई कोर्ट ने दिया था हड़ताल खत्म करने का आदेश
गुरुवार को हाई कोर्ट ने इनकी हड़ताल को असंवैधानिक करार देते हुए 24 घंटे में काम पर लौटने का निर्देश दिया था. जिसके बाद इन सभी जूनियर डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया. वहीं इस मामले में राज्य सरकार का कहना है कि वो पहले ही इन डॉक्टरों को सब सुविधा प्रदान कर चुकी है.

दिल्ली के डॉक्टरों ने भी किया था समर्थन
देश की राजधानी दिल्ली में भी जूनियर डॉक्टर्स ने मध्य प्रदेश में हड़ताल कर रहे डॉक्टरों का समर्थन किया था. दिल्ली में एम्स और सफदरजंग अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टर्स के समर्थन में एक कैंडल मार्च भी निकाला.

यह भी पढ़ें-

अगले साल होने वाले चुनावों के लिए बीजेपी ने कसी कमर, पीएम मोदी ने हार से सबक लेने को कहा- रिपोर्ट

Petrol-Diesel Price: आज फिर बढ़े दाम, 21 दिनों में 4.96 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
CJP Protest Live: फॉर्म 6 पर प्रशांत भूषण से CJI सूर्यकांत बोले- आपकी चिंता का समाधान करने की कोशिश करेंगे
Live: फॉर्म 6 पर प्रशांत भूषण से CJI सूर्यकांत बोले- आपकी चिंता का समाधान करने की कोशिश करेंगे
Explained: अमित शाह का 21 राज्यों वाला मास्टरस्ट्रोक! 2029 से पहले UCC लागू करने के मायने क्या?
अमित शाह का 21 राज्यों वाला मास्टरस्ट्रोक! 2029 से पहले UCC लागू करने के मायने क्या?
SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, दायर की याचिका
SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, दायर की याचिका

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget