एक्सप्लोरर

Petrol-Diesel Price: आज फिर बढ़े दाम, 21 दिनों में 4.96 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल

मुंबई देश का पहला महानगर है, जहां 29 मई को पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के ऊपर पहुंचा था. मुंबई में इस समय पेट्रोल 101.52 रुपये और डीजल 93.58 रुपये प्रति लीटर है.इस साल चार मई के बाद पेट्रोल, डीजल के दाम में 21वीं बार वृद्धि हुई है. इस दौरान पेट्रोल का दाम 4.96 रुपए और डीजल का दाम 5.55 रुपए प्रति लीटर बढ़ा है.

नई दिल्ली: देश आज लगातार दूसरी बार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढोत्तरी हुई है. सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल का दाम 28 पैसे प्रति लीटर और डीजल का 27 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया गया है. अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95.31 रुपए और एक लीटर डीजल की कीमत 86.22 रुपए हो गई है.

कई राज्यों में 100 के पार पहुंचा पेट्रोल

इससे देश के अलग-अलग हिस्सों में अब पेट्रोल ऐतिहासिक उच्चस्तर पर पहुंच गया है. राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लद्दाख समेत छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है.

मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101.52 रुपए

देश में राजस्थान पेट्रोल और डीजल पर सबसे अधिक वैट लगाता है. उसके बाद मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का नंबर आता है. मुंबई देश का पहला महानगर है, जहां 29 मई को पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के ऊपर पहुंचा था. मुंबई में इस समय पेट्रोल 101.52 रुपये और डीजल 93.58 रुपये प्रति लीटर है.

चार मई के बाद 4.96 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल

इस साल चार मई के बाद पेट्रोल, डीजल के दाम में 21वीं बार वृद्धि हुई है. इस दौरान पेट्रोल का दाम 4.96 रुपए और डीजल का दाम 5.55 रुपए प्रति लीटर बढ़ा है. तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले 15 दिन के भावों के औसत के आधार पर रोजाना घरेलू बाजार में दाम तय करतीं हैं.

स्थानीय करों मसलन मूल्य वर्धित कर (वैट) और ढुलाई भाड़े की वजह से राज्यों में ईंधन के दाम अलग-अलग होते हैं. वाहन ईंधन की खुदरा कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ने की वजह से ऊपर जा रही हैं. निवेशकों को उम्मीद है कि बढ़ती मांग की वजह से बाजार ओपेक और उसके सहयोगियों के अतिरिक्त उत्पादन का उपयोग कर सकेगा. ब्रेंट कच्चा तेल इस समय 72 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया है। यह दो साल में पहली बार इस स्तर पर पहुंचा है.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus India: देश में 61 दिनों के बाद सबसे कम केस दर्ज, कल हुई 2427 की मौत

G-7 में भारत ने किया 'वैक्सीन पासपोर्ट' का विरोध, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन बोले- ऐसा करना भेदभाव होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्म परिवर्तन पर SC का दर्जा खत्म, पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
धर्म परिवर्तन पर SC का दर्जा खत्म, पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, विपक्ष का हंगामा
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
क्या छात्र आतंकवादी थे? AK-47 चलने पर प्रियंका गांधी का सरकार से सवाल
क्या छात्र आतंकवादी थे? AK-47 चलने पर प्रियंका गांधी का सरकार से सवाल

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget