एक्सप्लोरर

अगले साल होने वाले चुनावों के लिए बीजेपी ने कसी कमर, पीएम मोदी ने हार से सबक लेने को कहा- रिपोर्ट

अगले साल उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में चुनाव होने हैं. इसके साथ ही साल के आखिर में गुजरात में भी विधानसभा के चुनाव होंगे. इन राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर भी प्रधानमंत्र की बैठक में चर्चा हुई. उत्तर प्रदेश में चल रहे घटनाक्रम को लेकर भी चर्चा होने के कयास लगाए जा रहे हैं.

नई दिल्ली: बीजेपी ने बंगाल चुनाव से सीख लेते हुए आने वाले चुनावों के लिए कमर कसना शुरू कर दिया है. इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने आवास पर पार्टी महासचिवों से मुलाकात की. मीटिंग के दौरान प्रधानमंत्री ने पार्टी महासचिवों को इस साल हुए चुनावों में हार से सबक लेने को कहा. जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री और बीजेपी महासचिवों की यह बैठक करीब पांच घंटे तक चली.

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री ने कहा कि पार्टी को अपने प्रदर्शन की गहन समीक्षा करनी चाहिए फिर चाहें नतीजा यह हार हो जीत. प्रधानमंत्री ने बंगाल में हार के बाद टीएमसी से भी सीख लेने को कहा है कि किस तरह 2019 लोकसभा में राज्य में 18 सीटें जीती थीं. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने क्षेत्रीय भाषाओं में भी सोशल मीडिया के उपयोग को बढ़ाने की सलाह दी.

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक प्रधानमंत्री केरल और तमिलनाडु में प्रदर्शन को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि केरल में पार्टी को गैर हिंदू समुदायों के साथ गठबंधन करने की दिशा में काम करना चाहिए. जैसे इसाई समुदाय, 'जिसे बीजेपी के साथ हाथ मिलाने में ज्यादा दिक्कत नहीं है.

बता दें कि अगले साल उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में चुनाव होने हैं. इसके साथ ही साल के आखिर में गुजरात में भी विधानसभा के चुनाव होंगे. इन राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर भी प्रधानमंत्र की बैठक में चर्चा हुई. उत्तर प्रदेश में चल रहे घटनाक्रम को लेकर भी चर्चा होने के कयास लगाए जा रहे हैं.

मीटिंग के दौरान प्रधानमंत्री ने कोरोना काल के दौरान चलाए गए 'सेवा ही संगठन 2.0' कार्यक्रम की भी समीक्षा की.  बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष, शिव प्रकाश, अरुण सिंह, सीटी रवि, डी पुरंदेश्वरी, दिलीप सैकिया, तरुण चुग, दुष्यंत गौतम, कैलाश विजयवर्गीय और भूपेंद्र यादव मौजूद थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवमी की शुभकामनाएं, राहुल गांधी, अमित शाह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवमी की शुभकामनाएं, राहुल गांधी, अमित शाह ने क्या कहा?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Embed widget