एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: भोपाल में दुल्हन पाई गई कोरोना संक्रमित, 35 बारातियों को किया गया क्वॉरन्टीन

भोपाल में एक दुल्हन कोरोना पॉजिटिव पाई गई है.वहीं 35 बारातियों को क्वॉरन्टीन कर दिया गया है.

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बारात में दुल्हन के कोरोना से संक्रमित पाये जाने के बाद 35 बारातियों को क्वॉरन्टीन कर दिया गया है. यह शादी शहर के जाटखेड़ी में 18 मई को हुई थी. मध्य प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस बारे में जानकारी दी.

नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया, ''भोपाल के मिसरोद पुलिस थाना इलाके स्थित जाटखेड़ी में एक नया प्रतिबंधित इलाका बन गया है. यहां सतलापुर गांव से एक बारात आई थी. इस विवाह में दुल्हन कोरोना वायरस संक्रमित पाई गई है.'' उन्होंने कहा कि इस शादी समारोह में शामिल करीब 35 लोगों को क्वॉरन्टीन किया गया है.

मिश्रा ने बताया कि इस शादी में अनुमति से अधिक लोग शामिल हुए और वे एक बस से आये. इसलिए हमने अब फैसला लिया है कि शादी समारोह में बसों को अनुमति नहीं दी जाएगी. अगर अनुमति से ज्यादा लोग शादी में शामिल होते हैं तो उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा. उन्होंने कहा कि शादी में शामिल होने के लिए आज से केवल निजी वाहनों के जरिए ही आने की अनुमति होगी.

इसी बीच, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना वायरस की स्थिति और व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कहा, '' दिशानिर्देश के नियम अनुसार संक्रमित इलाकों के बाहर शादी में दोनों पक्षों से 25-25 अधिकतम 50 सदस्य शामिल होने की अनुमति दी गई है, लेकिन विवाह समारोह नहीं किया जा सकता और ना ही बारात निकाली जा सकती है.''

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नियम तोड़ने पर FIR दर्ज की जाए. इस बैठक में बताया गया कि भोपाल शहर के जाटखेड़ी में एक बारात आई जिसमें दुल्हन संक्रमित हुई और 35 बारातियों को क्वॉरन्टीन किया गया है. बता दें कि मध्य प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 5,981 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 270 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, भोपाल में 1,115 लोग अब तक कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं, जिनमें से 40 की मौत हो चुकी है.

ये भी पढ़ें-

हरदीप सिंह पुरी पर कांग्रेस का कटाक्ष, कहा- ‘जान है तो जहान है’ का क्या हुआ?

कोरोना संक्रमित दिल्ली पुलिस कर्मियों को एक लाख रुपये की जगह मिलेंगे 10,000 रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बच्चा गोद लेने वाली सभी महिलाओं को मिले मैटरनिटी लीव, सिर्फ 3 महीने नहीं...', अडॉप्शन पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश
'बच्चा गोद लेने वाली सभी महिलाओं को मिले मैटरनिटी लीव, सिर्फ 3 महीने नहीं...', अडॉप्शन पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस से 'धोखे' की विधायकों को मिली सजा, 3 MLA निलंबित, हाईकोर्ट भी जा सकती है पार्टी
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस से 'धोखे' की विधायकों को मिली सजा, 3 MLA निलंबित, हाईकोर्ट भी जा सकती है पार्टी
CM Yogi Challenge Islamic Influencer: 'संभल ही नहीं पूरे हिंदुस्तान में सड़कों पर पढ़ी जाएगी नमाज, इंशाअल्लाह...', किसने CM योगी को दे डाला चैलेंज
'संभल ही नहीं पूरे हिंदुस्तान में सड़कों पर पढ़ी जाएगी नमाज, इंशाअल्लाह...', किसने CM योगी को दे डाला चैलेंज
पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- 'बर्दाश्त नहीं...'
पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- 'बर्दाश्त नहीं...'

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बच्चा गोद लेने वाली सभी महिलाओं को मिले मैटरनिटी लीव, सिर्फ 3 महीने नहीं...', अडॉप्शन पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश
'बच्चा गोद लेने वाली सभी महिलाओं को मिले मैटरनिटी लीव, सिर्फ 3 महीने नहीं...', अडॉप्शन पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश
Varanasi News: गंगा के बीच इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी खाने-फेंकने के आरोप में 14 गिरफ्तार
वाराणसी: गंगा के बीच इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी खाने-फेंकने के आरोप में 14 गिरफ्तार
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
IPL से पहले रोहित शर्मा की दमदार प्रैक्टिस, मुंबई इंडियंस कैंप में जुड़ते ही वायरल हुआ वीडियो
IPL से पहले रोहित शर्मा की दमदार प्रैक्टिस, मुंबई इंडियंस कैंप में जुड़ते ही वायरल हुआ वीडियो
OTT पर देखें 1 घंटा 57 मिनट की ये क्राइम थ्रिलर फिल्म, IMDb रेटिंग भी है तगड़ी, हर सीन है खौफनाक
1 घंटा 57 मिनट की ये क्राइम थ्रिलर है बेहद खतरनाक, आईएमडीबी रेटिंग भी है तगड़ी
ट्रंप की धमकी नहीं आई काम, होर्मुज पर किसी ने नहीं दिया साथ, गुस्से में बोले- 'मुझे किसी की जरूरत नहीं'
ट्रंप की धमकी नहीं आई काम, होर्मुज पर किसी ने नहीं दिया साथ, गुस्से में बोले- 'मुझे किसी की जरूरत नहीं'
यूपी बोर्ड में पहली बार स्टेप मार्किंग से मिलेंगे नंबर, 18 मार्च से चेक होंगी कॉपियां
यूपी बोर्ड में पहली बार स्टेप मार्किंग से मिलेंगे नंबर, 18 मार्च से चेक होंगी कॉपियां
LPG संकट के बीच ट्रेन में बिकने लगे उपले! वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
LPG संकट के बीच ट्रेन में बिकने लगे उपले! वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
Embed widget