एक्सप्लोरर

Lucknow Kisan Mahapanchayat: राकेश टिकैत का केंद्र पर निशाना, कहा- कानून वापस लिया लेकिन कटाक्ष के साथ

Lucknow Kisan Mahapanchayat: राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. राकेश टिकैत ने कहा कि एमएसपी कानून बनेगा तभी आंदोलन खत्म होगा.

Lucknow Kisan Mahapanchayat: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. राकेश टिकैत ने कहा कि एमएसपी कानून बनेगा तभी आंदोलन खत्म होगा. उन्होंने कहा कि बाकी सभी मुद्दों पर हम कमेटी बनाएंगे. इस दौरान उन्होंने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली के दाम सबसे ज्यादा हैं.

"कानून वापस लिया लेकिन कटाक्ष के साथ"

राकेश टिकैत ने कहा, "यहां झंडे अलग-अलग हैं, लेकिन सबके मुद्दे एक हैं. हमारी बोली अलग थी, लेकिन मांग एक ही थी. लेकिन दिल्ली की चमकीली कोठियों में बैठने वालों की भाषा अलग थी. क़ानून वापस लिया, लेकिन कटाक्ष के साथ, जैसे कोई झगड़ा करने के बाद गाली देता हुआ भागता है. जैसे यह बोला कि हम कुछ लोगों को समझाने में नाकाम रहे. किसानों-मज़दूरों का भला सकारात्मक नीतियां बनने से होगा."

लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर राकेश टिकैत ने कहा कि कातिल को हीरो बनाओगे, हम उसे आगरा की जेल में हीरो बनाएंगे. देश का प्रधानमंत्री जब मीठी बात करता है तो हमें डर लगता है. हम कमजोर प्रधानमंत्री नहीं चाहते हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि हमारे मसले सुलझाओ. एमएसपी पर कानून बन जाएगा तो धरना समाप्त हो जाएगा. उसके बाद अन्य मुद्दों पर कमेटी बनाएंगे. उन्होंने कहा कि गन्ने का मूल्य यूपी में सबसे कम है और बिजली के भाव सबसे ज़्यादा है.

राकेश टिकैत ने कहा, "मोदी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) 2011 में जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उनके अधीन एक कमेटी बनी थी. हम चाहते हैं कि उसी कमेटी की रिपोर्ट को सामने लाया जाए. स्वामिनाथन कमेटी की रिपोर्ट को भी लागू नहीं किया. हम मार्केट के रेट भी नहीं मांग रहे हैं. कभी तीन कुंतल गेहूं में एक तोला सोना आता था, आज भी वैसा ही कर दो हमें और कुछ नहीं चाहिए."

हिंदू-मुस्लिम और जिन्ना का किया ज़िक्र

राकेश टिकैत ने कहा, "एम्बुलेंस वालों को मानदेय मांगने पर नौकरी से निकाल दिया गया. हमारे मुद्दे बहुत हैं. अभी आपको उलझाएंगे हिंदू-मुसलमान में. ये देश को बेचने का काम करेंगे और आपको जिन्ना में उलझाएंगे.

उन्होंने कहा कि बिजली संशोधन बिल में कई आपत्तिजनक बातें हैं. संयुक्त मोर्चा के लोग पूरे देश में मीटिंग करेंगे. पुलिस का भी बुरा हाल है. उनकी तनख़्वाह भी कम है. अजय टेनी (केंद्रीय गृह राज्यमंत्री) ने मिल का उद्घाटन किया, तो गन्ना मिल में नहीं बल्कि डीएम के ऑफ़िस में जाएगा. 7 के बाद तीन दिन लखीमपुर खीरी में रहेंगे. वहां शहीदों के परिवारों से मिलेंगे.

Mamata Banerjee Delhi Visit: 24 नवंबर को पीएम मोदी से मिलेंगी ममता बनर्जी, त्रिपुरा हिंसा समेत कई मामलों पर करेंगी बातचीत

Punjab Election 2022: सीएम केजरीवाल का एलान, पंजाब में हर महिला को देंगे एक हजार रुपये प्रति माह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget