एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: सीएम केजरीवाल का एलान, पंजाब में हर महिला को देंगे एक हजार रुपये प्रति माह

Punjab Election 2022: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में बड़ा एलान किया है. उन्होंने कहा कि पंजाब में हमारी सरकार बनी तो हर महिला एक हजार रुपये प्रति माह देंगे.

Punjab Election 2022: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पंजाब में बड़ा एलान किया है. उन्होंने कहा कि पंजाब में हमारी सरकार बनी तो हर महिला को एक हजार रुपये प्रति माह देंगे. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोगा की रैली में कहा, ''अगर एक परिवार में सास, बहू और बेटी है तो तीनों के अकाउंट में हजार-हजार रुपए आएंगे. जिन माताओं को बुढापा पेंशन मिल रहा है उनके पेंशन के अलावा भी हजार रुपए देंगे. यह दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा सशक्तिकरण कार्यक्रम है. पंजाब चुनाव में महिलाएं तय करेंगी कि वोट किसे देना है.''

सीएम केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा, ''आजकल पंजाब में नकली केजरीवाल घूम रहा है. मैं जो भी पंजाब में वादा करके जाता हूं, वो वही बोल देता है. करता नहीं है लेकिन बोल देता है. मैं आकर बिजली फ्री की बात कहकर गया, तो उसने भी फ्री बिजली का ऐलान कर दिया. मैं पूछना चाहता हूं कि पंजाब में किसी के भी पास जीरो बिजली बिल आया है. ये सिर्फ मैं कर सकता हूं. उस नकली केजरीवाल से पंजाब के लोगों बचकर रहना होगा. मैंने मोहल्ला क्लिनिक की बात की तो नकली केजरीवाल ने भी ऐलान कर दिया.''

बता दें कि आम आदमी पार्टी पंजाब में बड़े स्तर पर चुनावी अभियान चला रही है और सत्तारूढ़ कांग्रेस को निशाने पर ले रही है. वहीं कांग्रेस आप पर झूठे वायदे करने का आरोप लगा रही है. आज ही पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि हम किसानों को 8000 करोड़ रुपये की सब्सिडी दे रहे हैं. अरविंद केजरीवाल से पूछिए कि वो कौन सी सब्सिडी किसानों को दे रहे हैं. 

अमरिंदर सिंह पर तंज, अरविंद केजरीवाल पर हमला, नवजोत सिद्धू बोले- दिल्ली के CM किसानों को कौन सी सब्सिडी दे रहे हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget