एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी ने तमिलनाडु में एक्ट्रेस राधिका शरथ कुमार को बनाया अपना उम्मीदवार

Lok Sabha Elections 2024: तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है. उससे पहले बीजेपी ने अपना एक नया उम्मीदवार उतारा है.

Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एक्ट्रेस राधिका सरथ कुमार को 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए विरुधुनगर से उम्मीदवार बनाया है. पार्टी ने पुडुचेरी सीट से पुडुचेरी के गृह मंत्री ए. नमस्सिवयम से टिकट दिया है. इस बीच, पीएमके ने पार्टी प्रमुख अंबुमणि रामदार की पत्नी सौम्या अंबुमणि को धर्मापुर सीट से नया उम्मीदवार बनाया है. अभिनेता आर. सरथ कुमार हाल ही में अपनी पार्टी ऑल इंडिया समथुव मक्कल काच्छी का विलय कर पत्नी के साथ बीजेपी में शामिल हो गए थे.

तमिलनाडु की 14 सीटों और पुडुचेरी की एकमात्र सीट के लिए बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से जारी उम्मीदवारों की चौथी सूची के अनुसार तीन साल पहले अपने गुट का बीजेपी में विलय करने वाले वकील आरसी पॉल कनगराज चेन्नई उत्तर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. 

तमिलनाडु में 14 और पुडुचेरी में एक उम्मीदवार की घोषणा

बीजेपी ने शुक्रवार (22 अप्रैल) को उम्मीदवारों की सूची जारी की जिसमें तमिलनाडु के लिए 14 उम्मीदवार और पुडुचेरी के लिए एक उम्मीदवार घोषित किया. जिन उम्मीदवारों की घोषणा की गई है उनमें तिरूवल्लूर से पॉन वी बालागणपति, चेन्नई उत्तर से आरसी पॉल कनगराज, करूर से वी वी सेंथिलनाथन, पोलाची से के वसंतराजन, तिरुपुर से ए पी मुरुगनांदम, नामक्कल से के पी रामलिंगम, तिरवन्नमलाई से ए अश्वथामन, चिदंबरम से श्रीमती पी कार्तियायनी, नागपत्तिनम से एस जी रमेश, तंजावुर से एम मुरुगानंदम, शिवगंगा से देवनाथन यादव, मदुरै से राम श्रीनिवासन, विरूद्धनगर से राधिका शरतकुमार, टेनकासी से बी जॉन पांडियान और पुडुचेरी से ए नमाशिवायम शामिल हैं. 

सात चरणों में होने हैं लोकसभा चुनाव 

सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल को होगा. तमिलनाडु में कुल 39 लोकसभा सीटें हैं और बीजेपी ने कई क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन किया है, जिसमें पीएमके भी शामिल है. पीएमके 39 में से 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. 

ये भी पढ़ें: BJP Third List: दो दिन पहले ही गवर्नर पद से दिया इस्तीफा, अब बीजेपी ने दिया टिकट, जानें कौन हैं तमिलिसाई सौंदरराजन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Xप्लेन: पिटबुल अटैक में मालिक को मिले कितनी सजा, कुत्तों से कब मिलेगी निजात?
पिटबुल अटैक में मालिक को मिले कितनी सजा, कुत्तों से कब मिलेगी निजात?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget