एक्सप्लोरर

Lockdown-3: केवल प्रवासी मजदूरों और छात्रों के लिए चलेगी ट्रेनें, किराया राज्य सरकार देगी

इस दौरान हालांकि बंद के कारण फंसे प्रवासियों और अन्य लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिये विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा.

नई दिल्ली: रेलवे ने शुक्रवार को कहा कि उसकी सभी यात्री रेल सेवाएं 17 मई तक स्थगित रहेंगी. इस दौरान हालांकि बंद के कारण फंसे प्रवासियों और अन्य लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा.

रेलवे ने एक बयान में कहा, “कोविड-19 के मद्देनजर उठाए गए कदमों को जारी रखते हुए यह फैसला लिया गया है कि भारतीय रेलवे की सभी यात्री ट्रेन सेवाओं का संचालन 17 मई 2020 तक रद्द रहेगा. हालांकि, विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी कामगारों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, छात्रों और अन्य लोगों की आवाजाही ‘श्रमिक विशेष ट्रेन’ के माध्यम से सुनिश्चित की जाएगी जैसा की राज्य सरकारों की जरूरत हो। इस दौरान गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन किया जाएगा.”इसमें कहा गया कि मालगाड़ियों का संचालन अभी की तरह जारी रहेगा.

फंसे प्रवासी कामगारों, छात्रों के लिए छह ‘श्रमिक स्पेशल’ ट्रेनें

रेलवे ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर 25 मार्च से देश भर में लागू लॉकडाउन के कारण विभिन्न स्थानों पर फंसे प्रवासी श्रमिकों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, छात्रों और अन्य लोगों की वापसी के लिए शुक्रवार को विशेष ‘श्रमिक ट्रेनें’ शुरू की है.

पहली ऐसी ट्रेन शुक्रवार को सुबह चार बज कर करीब 50 मिनट पर हैदराबाद से झारखंड के लिए रवाना हुयी जिसमें 1,200 यात्री हैं. अन्य पांच ट्रेनों में नासिक से लखनऊ (रात 9:30 बजे), अलुवा से भुवनेश्वर (शाह छह बजे), नासिक से भोपाल (रात में आठ बजे), जयपुर से पटना (रात में दस बजे) और कोटा से हटिया (रात में नौ बजे) ट्रेन शामिल हैं.

रेलवे ने कहा कि गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, यह फैसला किया गया है कि लॉकडाउन के कारण विभिन्न स्थानों पर फंसे प्रवासी श्रमिकों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, छात्रों और अन्य लोगों के लिए शुक्रवार को मजदूर दिवस से ‘श्रमिक स्पेशल’ ट्रेनें चलायी जाएंगी.

रेलवे ने कहा कि ये विशेष ट्रेनें दो स्थानों के बीच और दोनों राज्य सरकारों के अनुरोध पर चलेंगी और इसमें फंसे हुए लोगों को भेजने और पहुंचाने से जुड़े दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा. इन ट्रेनों के संबंध में समन्वय के लिए रेलवे और राज्य सरकारों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा.

छात्रों को पहचान पत्र रखना जरूरी

राजस्थान के कोटा में अधिकारियों ने निर्देश जारी कर छात्रों से कहा है कि उन्हें अपना पहचान पत्र साथ रखने की जरूरत है. जो छात्र पहले आएंगे, उन्हें सीट पहले मिलेगी. यात्रा के लिए जिला मजिस्ट्रेट की मंजूरी के संदेश को वैध टिकट माना जाएगा. सामाजिक दूरी का पालन करते हुए हर ट्रेन में 1000 से 1200 यात्री होंगे.

राजस्थान में फंसे झारखंड के सभी 24 राज्यों के छात्रों को कोटा और जयपुर से चलने वाली ट्रेनों में जगह दी जाएगी. ऐसे छात्रों से कहा गया है कि वे शाम छह बजे से स्टेशन पहुंचने लगें.

जांच के बाद यात्रा की अनुमति

रेलवे द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, यात्रियों के रवाना होने से पहले राज्यों द्वारा उनकी जांच की जाएगी और जिनमें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं होंगे, उन्हें ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी.

राज्यों से किराया वसूलेगा रेलवे

कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से लॉकडाउन के दौरान फंसे हुए प्रवासी कामगारों को ले जाने के लिये रेलवे राज्यों से किराया वसूलेगा. इस बात की जानकारी रेलवे के एक अधिकारी ने दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Yamuna Water Project: 32 साल का इंतजार खत्म! यमुना का पानी पहुंचेगा राजस्थान, शेखावाटी समेत जल संकट वाले इलाकों को बड़ी राहत
32 साल का इंतजार खत्म! यमुना का पानी पहुंचेगा राजस्थान, शेखावाटी समेत जल संकट वाले इलाकों को बड़ी राहत
Digital Health India: डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत! eSushrut@Clinic से आसान होगा मरीजों का पूरा रिकॉर्ड, जानें पूरा सिस्टम
डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत! eSushrut@Clinic से आसान होगा मरीजों का पूरा रिकॉर्ड, जानें पूरा सिस्टम
योगी सरकार का एक तीर और निशाने पर 9 टारगेट! गोमती रिवर पर 104 करोड़ खर्च की इनसाइड स्टोरी
योगी सरकार का एक तीर और निशाने पर 9 टारगेट! गोमती रिवर पर 104 करोड़ खर्च की इनसाइड स्टोरी
बंगाल के मिड-डे-मील में अंडा देने पर बवाल, जानें क्यों ओडिशा मॉडल पर स्कूल शिक्षा विभाग की नजर
बंगाल के मिड-डे-मील में अंडा देने पर बवाल, जानें क्यों ओडिशा मॉडल पर स्कूल शिक्षा विभाग की नजर

वीडियोज

Weather Alert: दिल्ली बना 50°C का तंदूर! IMD की खतरनाक वार्निंग ABPLIVE
bBollywood News: 'वाराणसी' को लेकर चर्चाएं तेज, एक बार फिर भारतीय सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर ले जाने की तैयारी! (29.06.26)
YRKKH:😱Armaan को अचानक हुई भूलने की बीमारी! शादी की खुशियों में पड़ा भंग #sbs
19 साल बाद Emraan Hashmi की धमाकेदार वापसी! Awarapan 2 Teaser ने बढ़ाई फैंस का एक्साइटमेंट
Ketan Murder Case: Google Search से परिवार के खुलासों तक, इनसाइड स्टोरी कर देगी हैरान ! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के मिड-डे-मील में अंडा देने पर बवाल, जानें क्यों ओडिशा मॉडल पर स्कूल शिक्षा विभाग की नजर
बंगाल के मिड-डे-मील में अंडा देने पर बवाल, जानें क्यों ओडिशा मॉडल पर स्कूल शिक्षा विभाग की नजर
Mumbai News: विधान भवन, मेट्रो और स्टॉक एक्सचेंज को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में हुआ ये खुलासा
मुंबई: विधान भवन, मेट्रो और स्टॉक एक्सचेंज को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में हुआ ये खुलासा
PM मोदी ने ईद अल- अदहा पर ईरानी सुप्रीम लीडर को दी मुबारकबाद, अयातुल्ला मुज्तबा खामेनेई ने जताया आभार, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने ईद पर ईरानी सुप्रीम लीडर को दी बधाई, अयातुल्ला मुज्तबा खामेनेई ने जताया आभार, जानें क्या कहा?
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान; भारत को मिली जगह 
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान
Awarapan 2 vs Batwara 1947: 15 अगस्त पर महा-क्लैश, इमरान हाशमी और सनी देओल की होगी जोरदार टक्कर
15 अगस्त पर महा-क्लैश, इमरान हाशमी और सनी देओल की होगी जोरदार टक्कर
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
पश्चिम बंगाल में OBC आरक्षण पर बड़ा बदलाव, विधानसभा से पास हुए दो अहम बिल
पश्चिम बंगाल में OBC आरक्षण पर बड़ा बदलाव, विधानसभा से पास हुए दो अहम बिल
Explained: यूरोप में गर्मी के बीच 'साइलेंट किलर' का अटैक क्या? 1,300 से ज्यादा मौतें, AC के लिए मारामारी
यूरोप में गर्मी के बीच 'साइलेंट किलर' का अटैक क्या? 1,300 से ज्यादा मौतें, AC के लिए मारामारी
Embed widget