एक्सप्लोरर

भारत में लगातार आठवें दिन कोरोना से 1,000 से कम मरीजों की मौत, 60 लाख से ज्यादा लोग हुए ठीक

देश में 918 और लोगों की मौत हो जाने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,08,334 हो गई है. भारत में कोरोना वायरस से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस से उबरने वाले मरीजों की संख्या 60 लाख के आंकड़े को पार कर गई है, जबकि इस महामारी से लगातार आठवें दिन 1,000 से कम मरीजों की मौत हुई है. देश में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या लगातार तीन दिनों से नौ लाख के आंकड़े से कम बनी हुई है.

वहीं, देश में 918 और लोगों की मौत हो जाने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,08,334 हो गई है. भारत में कोरोना वायरस से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है. साथ ही भारत, कोविड-19 के मरीजों के अधिकतम संख्या में संक्रमण मुक्त होने के साथ विश्व में अग्रणी स्थान बनाए हुए है.

मंत्रालय ने कहा कि जिन शीर्ष पांच राज्यों में कोविड-19 के अधिकतम मरीज हैं (कुल उपचाराधीन मरीजों के 61 प्रतिशत), वहां आधे से अधिक मरीज (54.3 प्रतशित) स्वस्थ हुए हैं. मंत्रालय की वेबसाइट पर सुबह आठ बजे अद्यतन किये गये आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में भारत में कोविड-19 से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़ कर 60,77,976 हो गई. इस तरह संक्रमण मुक्त होने की दर 86.17 प्रतिशत है.

वहीं, संक्रमण के 74,383 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 70,53,806 हो गई है. मंत्रालय ने कहा कि पिछले लगातार आठ दिनों से 1,000 से कम मरीजों की मौत हो रही है.

आंकड़ों के मुताबिक देश में अभी 8,67,496 मरीज उपचाराधीन हैं, जो कुल मामलों का 12.30 प्रतिशत है. देश में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक मामले केरल में (11,000 से अधिक) सामने आये हैं. उसके बाद महाराष्ट्र का स्थान है.

पिछले 24 घंटे में जिन 918 लोगों की मौत हुई है, उनमें से महाराष्ट्र में 308, कर्नाटक में 102, तमिलनाडु में 67, पश्चिम बंगाल में 62, उत्तर प्रदेश में 60, दिल्ली में 48, छत्तीसगढ़ में 39 और आंध्र प्रदेश में 35 लोगों की मौत हुई है.

देश में संक्रमण के कारण अब तक कुल 1,08,334 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 40,040, तमिलनाडु में 10,187, कर्नाटक में 9,891, उत्तर प्रदेश में 6,353, आंध्र प्रदेश में 6,194, दिल्ली में 5,740, पश्चिम बंगाल में 5,563, पंजाब में 3,798 और गुजरात में 3,775 लोगों की मौत हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
इस राज्य में SIR पर बवाल! मस्जिदों से लेकर BLO के घरों में भरवाए जा रहे फॉर्म? BJP ने लगाए गंभीर आरोप
इस राज्य में SIR पर बवाल! मस्जिदों से लेकर BLO के घरों में भरवाए जा रहे फॉर्म? BJP ने लगाए गंभीर आरोप
'वो फ्रॉड कर रहे, उन्हें तुरंत..', ECI में जवाब दाखिल करने के बाद बोले कल्याण बनर्जी, भूपेंद्र यादव-शुभेंदु को लेकर क्या कहा?
'वो फ्रॉड कर रहे, उन्हें तुरंत..', ECI में जवाब दाखिल करने के बाद बोले कल्याण बनर्जी, भूपेंद्र यादव-शुभेंदु को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
Embed widget