एक्सप्लोरर

झारखंड: 12 घंटे भी नहीं टिकी 2200 करोड़ में बनी नहर परियोजना, सीएम रघुवर दास ने किया था उद्घाटन

कोनार नहर परियोजना की कुल लंबाई 216 किलोमीटर है, जिसकी कुल लागत 2176.25 करोड़ है. आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए शायद श्रेय लेने की होड़ हो या फिर अधकारियों की बड़ी लापरवाही लेकिन इसका नुकसान उन किसानों को ही होगा जो इसका पिछले 42 साल से इंतजार कर रहे थे.

नई दिल्ली: झारखंड के गिरिडीह और हजारीबाग में 42 साल से लंबित कोनार नहर परियोजना का उद्घाटन झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 28 अगस्त को दोपहर 12 बजे के करीब किया, और 12 घंटे बाद नहर की दीवार धराशायी हो गई. शुरुआती जांच में इसका कारण चूहों का दीवार में छेद करना बताया गया. बाद में इसे अधकारियों की चूक का नाम दिया गया. लेकिन इन सब के बीच नहर की दीवार टूटने से 50 से ज्यादा किसानों के कई हेक्टेयर खेत की लाखों की फसलें बर्बाद हो गई.

करीब 42 साल पहले जब समग्र बिहार था तब से कोनार नहर सिंचाई परियोजना की शुरुआत की गई थी, जो अब 2019 के अगस्त में पूरी हुई. चुनाव से पहले उद्घाटन के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास हजारीबाग आये, धूमधाम से दिन में करीब 12 बजे उद्घाटन किया गया. लेकिन 12 घंटे बाद ही उद्घाटन स्थल से 10 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद घोसको मौजा में नहर का कच्चा तटबंध टूट गया जिससे आसपास के किसानों की फसलें बर्बाद हो गई.

कोनार नहर परियोजना की कुल लंबाई 216 किलोमीटर है, जिसकी कुल लागत 2176.25 करोड़ है. ये परियोजना तब शुरू हुई थी जब समग्र बिहार हुआ करता था. इसके जरिये 3 जिलों (गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो) के 85 गांवों के किसानों की कुल 62,895 हेक्टेयर जमीन की सिंचाई होनी थी. झारखंड सरकार के जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी पर बनने वाली इस परियोजना की खोखली नींव से अब वो किसान ही परेशान हैं जो इससे लाभान्वित होने वाले थे.

बता दें कि इस नहर के तटबंध टूटने से आसपास के तकरीबन 1 किलोमीटर की दूरी तक के खेतों और फसलों को नुकसान हुआ है. जिन खेतों में बालू की मिट्टी जमा हुई है उसको बाहर निकाले बिना खेत भी दूसरी फसल के लायक नहीं बचे हैं. तकरीबन 50 से ज्यादा किसानों की फसल इससे बर्बाद हुई है. अबतक की कार्रवाई में 4 इंजीनियर को सस्पेंड किया जा चुका है और अभी भी जांच की जा रही है. शुरुआती जांच रिपोर्ट में कहा गया कि चूहों की वजह से दीवार टूटी, बाद में दूसरे कारण दिए गए. लेकिन सवाल अब भी वही है कि आखिर बिना सही ट्रायल के इतनी महत्वपूर्ण, बड़ी और पुरानी परियोजना को क्यों शुरू कर दिया गया. आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए शायद श्रेय लेने की होड़ हो या फिर अधकारियों की बड़ी लापरवाही लेकिन इसका नुकसान उन किसानों को ही होगा जो इसका पिछले 42 साल से इंतजार कर रहे थे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Mahadev Online Scam: महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी
महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी
Women Reservation Bill: अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?
अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget