एक्सप्लोरर

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता रेप-मर्डर केस के सवाल को राहुल गांधी ने किया नजरंदाज तो बीजेपी ने पूछा- क्या सुप्रीम कोर्ट ध्यान भटकाने में लगा है?

BJP Attack On Rahul Gandhi: कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर पूछे गए सवाल पर राहुल गांधी ने कहा जिस मुद्दे को लेकर आया हूं, उसी पर बोलूंगा. इस पर बीजेपी ने उनसे सवाल किया और माफी मांगने की मांग की.

Rahul Gandhi On Kolkata Rape Murder Case: उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से सांसद राहुल गांधी मंगलवार (20 अगस्त) को अपने लोकसभा क्षेत्र में थे. दरअसल, इलाके में एक दलित युवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. इस दौरान राहुल गांधी से कोलकाता रेप-मर्डर मामले पर भी सवाल किया गया तो उन्होंने इसे नजरंदाज करते हुए कहा कि वो दलित की हत्या के मामले से ध्यान भटकाने नहीं देंगे.

लोकसभा में विपक्ष के नेता की इस प्रतिक्रिया पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भी हमलावर हो गई. बीजेपी ने उनसे पूछा कि जिस मुद्दे को लेकर पूरे देश में गुस्से का माहौल बना हुआ है, सुप्रीम कोर्ट भी स्वतः संज्ञान ले रहा है तो क्या सुप्रीम कोर्ट भी ध्यान भटकाने का काम कर रहा है?

राहुल गांधी ने क्या कहा?

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की जूनियर डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना को लेकर पूछे गए सवाल पर कांग्रेस नेता ने कहा, “कोलकाता के मामले को यहां उठाकर मुद्दे को भटकाना नहीं चाहता. मैंने उसको लेकर टिप्पणी की है लेकिन यहां पर इस मुद्दे से ध्यान भटकाना नहीं चाहता हूं तो अभी यही मामला उठाना चाहता हूं.”

इस दौरान उन्होंने मीडिया पर हमला करते हुए कहा, “मैं जानता हूं कि आप इस मामले को उठवाना नहीं चाहते हो और ध्यान भटकाना चाहते हो, क्योंकि आप दलितों की बात नहीं रखना चाहते और मैं यहां पर दलितों की बात रखने और उनकी रक्षा करने के लिए आया हूं. इसलिए डिस्ट्रेक्शन एलाउ नहीं करूंगा.”

बीजेपी ने किया पलटवार

राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, “यह कल्पना से परे चौंकाने वाला है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले के बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी कहते हैं कि मुझसे इस बारे में मत पूछो, यह ध्यान भटकाने वाला है. इस मुद्दे के प्रति इस तरह का रवैया जिसने देश की अंतरात्मा को झकझोर दिया है. क्या सुप्रीम कोर्ट ध्यान भटकाने में लगा है? उसे इसे ध्यान भटकाने वाला कहने की हिम्मत कैसे हुई?"

उन्होंने आगे कहा, "वही राहुल गांधी, जब यूपी, एमपी की बात आती है तो वे जाते हैं लेकिन बंगाल जहां संविधान को बचाना महत्वपूर्ण है, वहां वे नहीं जाते. वे टीएमसी के बारे में एक शब्द भी नहीं बोल सकते जो इंडी गठबंधन की गठबंधन सहयोगी है. यह न केवल उन महिलाओं का अपमान है जो विरोध कर रही हैं बल्कि परिवार और खुद पीड़िता का भी अपमान है. उन्हें माफी मांगनी चाहिए.”

ये भी पढ़ें: 'प्रिंसिपल ने हत्या को आत्महत्या क्यों बताया, भीड़ अस्पताल में कैसे घुसी?', कोलकाता रेप केस में ममता सरकार से SC के तीखे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget