एक्सप्लोरर

'ममता बनर्जी नहीं चाहतीं कि कोलकाता मामले के राज खुलें', डॉक्टर से रेप पर अधीर रंजन चौधरी का बड़ा आरोप

Kolkata Rape Murder Case: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार (29 अगस्त) को कोलकाता रेप मर्डर केस के विरोध में प्रदर्शन करते हुए राज्य की सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोला.

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर से हुई दरिंदगी की घटना पर हर गुजरते दिन के साथ सियासी पारा चढ़ता जा रहा है. इसी क्रम में अब कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा है.

दरअसल, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी समेत कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कोलकाता रेप मर्डर केस के विरोध में कोलकाता में विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान अधीर रंजन चौधरी ने काले कपड़े पहनकर अपना विरोध जताया. कांग्रेस कार्यकर्ता भी इस प्रदर्शन में पार्टी का झंडा उठाते हुए नारेबाजी कर रहे थे. 

'ममता नहीं चाहतीं कि जांच ठीक से हो'

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, 'हम बंगाल के लोगों और मृतक डॉक्टर के परिवार की मांगों में अपना स्वर मिला रहे हैं. ममता बनर्जी खुद नहीं चाहती हैं कि इस मामले की ठीक से जांच हो क्योंकि कई रहस्य सामने आएंगे, वह नहीं चाहती कि ऐसा हो, इसलिए वह अनाप-शनाप बोलकर और लोगों को डराकर ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही हैं लेकिन लोग उन्हें छोड़ने वाले नहीं है क्योंकि यह एक जन आंदोलन बन गया है.'

टीएमसी पर लगाया गुंडागर्दी का आरोप

अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा, 'वो जूनियर डॉक्टरों को डराने की कोशिश कर रही हैं, जब उन्हें पता लगा कि लोग बेखौफ हैं और ये डरते नहीं तो वो अपने बयान से पलटने की कोशिश कर रही हैं. ममता बनर्जी से लोग डरते नहीं है. उन्हें लगता है कि उनके हाथ में बहुत सारे गुंडे हैं जो दहशत फैलाएंगे लेकिन उनसे कोई नहीं डरता.'

ममता के किस बयान पर हुआ बवाल?

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन पर कहा था कि सिर्फ एक एफआईआर उनके भविष्य को बर्बाद कर देगी. इस बयान के बाद बीजेपी ने भी ममता सरकार पर हमला बोला और उनपर डराने का आरोप लगाया. वहीं बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके ममता ने इस बयान पर सफाई दी. 

ये भी पढ़ें: Doctor Rape Murder Case: ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें! 'पूरा नॉर्थ-ईस्ट जलेगा' वाले बयान के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget