एक्सप्लोरर

जानिए- कैसे कोरोना हॉटस्पॉट बना देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर?

मध्य प्रदेश में इंदौर के अलावा भोपाल दूसरा बड़ा हॉटस्पॉट है.राज्य में अबतक 1407 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं तो वहीं 70 लोगों की इस वायरस ने जान ले ली है.

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों से ये सवाल उठ रहा है कि देश के नंबर-1 स्वच्छ शहर में कोरोना आया कहां से? इसका जवाब मिल गया है. इंदौर के कलेक्टर के मुताबिक जनवरी औऱ फरवरी में एयरपोर्ट से आये यात्रियों से इंदौर में कोरोना फैला है.

इंदौर को देश के सबसे स्वच्छ शहर का तमगा मिला हुआ है. ऐसे में ये शहर कोरोना का सबसे बड़ा केंद्र बन जाएगा, ये दो महीने पहले असंभव सा लगता था. लेकिन आज इंदौर में नौ सौ के करीब मामले पहुंच चुके हैं. इंदौर में कोरोना कैसे आया इसे लेकर अभी तक कयास लगाए जा रहे थे, कोई पुष्ट जानकारी नहीं थी. लेकिन अब इंदौर के कलेक्टर मनीष सिंह ने इसका खुलासा किया है.

- मनीष के मुताबिक इंदौर में एयरपोर्ट के जरिए कोरोना फैला. - जनवरी और फरवरी में बाहर से 5 से 6 हजार लोग आए थे. - लोगों की स्क्रीनिंग और होम क्वांरन्टीन सख्ती से होना था जो नहीं हुआ. - उस दौरान आंदोलन भी चल रहा था, कई लोग उसमें भी शामिल हुए थे.

बता दें कि इंदौर में कोरोना का पता काफी देर से चला. मध्य प्रदेश उन राज्यों में था जहां शुरुआत में कोई मामला नहीं आया था. लेकिन फिर एक-एक कर मामले बढ़ने लगे. इंदौर के डॉ आनंद राय का कहना है कि-

- इंदौर में जो संक्रमण फैला है उसकी प्रमुख वजह है 4400 लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री. - जिन लोगों को होम क्वारन्टीन करने को कहा गया था उसका सही तरह से पालन नहीं हुआ. - शुरू में एयरपोर्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग नहीं थी, जिसकी वजह से लक्षण वालों लोगों की पहचान नहीं हो पाई. - इसके अलावा अतिआवश्यक सेवाओं में जो लोग लगे हैं उनकी रैंडम सैंम्पलिंग होनी चाहिए थी.

मध्य प्रदेश में इंदौर के अलावा भोपाल दूसरा बड़ा हॉटस्पॉट है. वहां भी कोरोना के मरीजों की संख्या दो सौ के पार पहुंच चुकी है. राज्य में अबतक 1407 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं तो वहीं 127 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं. 70 लोगों की इस वायरस ने जान ले ली है.

यह भी पढ़ें-

सरकार ने FDI पॉलिसी में किया बदलाव, निवेश के लिए अब पड़ोसी देशों को सरकारी मंजूरी लेना अनिवार्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, विपक्ष का हंगामा
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
क्या छात्र आतंकवादी थे? AK-47 चलने पर प्रियंका गांधी का सरकार से सवाल
क्या छात्र आतंकवादी थे? AK-47 चलने पर प्रियंका गांधी का सरकार से सवाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लग्जरी पार्टी! CJP के सौरभ का वीडियो वायरल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लग्जरी पार्टी! CJP के सौरभ का वीडियो वायरल

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Xप्लेन: प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget