एक्सप्लोरर

कर्नाटक: बीजेपी विधायक का विवादित बयान, कहा- अल्पसंख्यकों ने मुझे वोट नहीं दिया, सुविधाओं में करूंगा कटौती

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव और बीजेपी विधायक रेणुकाचार्य ने अल्पसंख्यकों लेकर विवादित बयान दिया है.इससे पहले भी उन्होंने मस्जिद को लेकर एक विवादित बयान दिया था. इस बार उन्होंने कहा है मेरे विधानसभा क्षेत्र में अल्पसंख्यकों दी जाने वाली सुविधाओं में कटौती की जाएगी.

बेंगलुरू: कर्नाटक के बीजेपी नेता और विधायक एमपी रेणुकाचार्य ने एक विवादित बयान दिया है. कर्नाटक की होन्नाली विधानसभा सीट से विधायक ने कहा, अल्पसंख्यकों ने मुझे चुनाव में वोट नहीं दिया. इसलिए उन्हें मिलने वाली सुविधाओं में कटौती की जाएगी.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव रेणुकाचार्य ने कहा, मेरा एजेंडा भगवाकरण है और में अपने विधानसभा क्षेत्र को भगवामय बनाना चाहता हूं. उन्होंने आगे कहा, "अल्पसंख्यकों ने मुझे चुनाव में वोट नहीं दिया और मुझे पूरी उम्मीद है वो मुझे आगे भी वोट नहीं देंगे. इसलिए मेरे विधानसभा क्षेत्र में अल्पसंख्यकों को मिलने वाली सुविधाओं में कटौती करेंगे."

अपने विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "यहां के लोगों ने 2018 के चुनावों में मुझे वोट नहीं दिया और मुझे यकीन है कि वे भविष्य में भी मुझे वोट नहीं देंगे. इसी लिए मैं उन जगहों को ढूंढना चाहता हूं जहां जिन निर्वाचन क्षेत्रों में वे रहते हैं और मैं उन्हें होन्नाली में दी गई सुविधाओं में कटौती करूंगा. मेरा एजेंडा भविष्य में मेरे निर्वाचन क्षेत्र का भगवाकरण करना है. मैं मुसलमानों से वोट नहीं मांगता हूं."

रेणुकाचार्य के इस विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, "प्रदेश के नेता प्रधानमंत्री द्वारा निर्धारित उदाहरण का अनुसरण कर रहे हैं." उन्होंने कहा, "अपनी कमियों को छिपाने के लिए नरेंद्र मोदी पाकिस्तान के नाम का जाप करते रहते हैं और कर्नाटक में बीजेपी नेता दिल्ली के नेताओं के नक्शेकदम पर चल रहे हैं. वे ऐसा इसलिए बोल रहे हैं ताकि सांप्रदायिक तनाव पैदा हो सके और ऐसा लगता है कि उन्होंने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है."

विधायक रेणुकाचार्य इससे पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं. कुछ समय पहले उन्होंने था "कुछ गद्दार प्रार्थना करने के बजाय मस्जिदों में हथियार रखते हैं. कुछ गद्दार ऐसे हैं जो मस्जिद में बैठते हैं और फतवा लिखते हैं. वे नमाज़ पढ़ने के बजाय मस्जिद के अंदर हथियार जमा करते हैं. क्या यही वजह है कि आप मस्जिद चाहते हैं?"

ये भी पढ़ें

CAA को लेकर प्रशांत किशोर के बयान पर राजीव रंजन बोले- बिहार में फैसला नीतीश कुमार करेंगे राजस्थान विधानसभा में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रस्ताव हुआ पारित
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget