एक्सप्लोरर

CAA को लेकर प्रशांत किशोर के बयान पर राजीव रंजन बोले- बिहार में फैसला नीतीश कुमार करेंगे

राजीव रंजन ने कहा कि 2020 के चुनाव में एनडीए 230 से ज्यादा सीटें जीतेगी और फिर तेजस्वी यादव नजर नही आएंगे. वह विदेश निकल जाएंगे.

पटना: लोकसभा सांसद राजीव रंजन ने एक वीडियो जारी किया. पहले तो राजीव रंजन ने लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव पर हमला बोला. बाद में प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को आड़े हाथों ले लिया. राजीव रंजन ने प्रशांत किशोर के बारे में कहा कि मैंने एक दिन टीवी पर देखा था कि प्रशांत किशोर ने कहा था कि सीएए बिहार में लागू नहीं होगा. मैं समझता हूं कि बिहार में क्या लागू होगा और क्या लागू नहीं होगा यह फैसला करने का अधिकार नीतीश कुमार को है.

चार टांग वाले को बांध कर रखा जा सकता है दो टांग वालों को नहीं

राजीव रंजन ने पवन वर्मा के बीजेपी के साथ गठबंधन के सवाल पर कहा कि पवन वर्मा का पार्टी के संघर्ष में कोई रोल नहीं है. इस पार्टी को खड़ा करने में हजारों लाखों कार्यकर्ताओं का योगदान है. उन्होंने 1994 से लेकर संघर्ष किया और उनके संघर्ष के बल पर ये पार्टी आज यहां खड़ी है. जिसके नेता नीतीश कुमार है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पवन वर्मा को सम्मान देकर उन्हें राज्यसभा का सदस्य बना दिया. जब सम्मान मिलने लगा तो उनको लगने लगा कि वह ऊपर आ गए. पार्टी है प्रजातंत्र से चलती है. राजीव रंजन ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री कोई भी निर्णय करते हैं तो सबसे राय सलाह करके करते हैं.

तेजस्वी को इतिहास-भूगोल की जानकारी नहीं- राजीव रंजन

राजीव रंजन ने कहा कि विरोधी दल के जो नेता हैं वो किसी लायक नहीं है, कुछ भी कहने बोलने लायक नहीं है. तेजस्वी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिस आदमी को बिहार से कोई मतलब नहीं है जो बिहार का इतिहास भूगोल नहीं जानता हो, जिस आदमी को बिहार के समस्याओं के बारे में जानकारी नहीं हो वो किसी लायक नहीं है.

जन जागृति पर सियासत कर रहे तेजस्वी

राजीव रंजन ने जन जीवन हरियाली पर विपक्ष द्वारा किए गए विरोध का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंता व्यक्त की जा रही है. पूरे विश्व में ये सम्मेलन हो रहा है कि कैसे इससे निजात पाई जाए और जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब इस पर जन जागृति पैदा करने का प्रयास किया तो उसका विरोध किया जा रहा है. ये विश्व की समस्या है और बिहार इसकी पहल कर रहा है.

लालू प्रसाद यादव भ्रष्टाचार पर बोल रहें हैं, इससे ज्यादा बेशर्मी क्या होगी- राजीव रंजन

राजीव रंजन ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर भ्रष्टाचार को लेकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि लालू जी को शर्म नहीं है .अखबार में मैंने जो उनका बयान पढ़ा उसमें वो जज से कह रहे हैं कि हुजूर मैंने एक रुपया भी घूस नहीं ली है. जिस आदमी को जज के सामने हाथ जोड़कर बोलना पड़ा और अब सजा काट रहे हैं. भ्रष्टाचार में अब वो भी बोले तो इससे ज्यादा बेशर्मी की बात क्या हो सकती है.

ये भी पढ़ें-

भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच कल, बढ़त को बरकरार उतरेगी टीम इंडिया

नसीरुद्दीन शाह की बेटी हीबा शाह ने पशुचिकित्सा क्लिनिक में महिला कर्मचारियों के साथ की मारपीट, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
जयपुर: CM के काफिले के दौरान झुलसी रेशू को नहीं मिला इंसाफ, अब करेंगी आंदोलन?
जयपुर: CM के काफिले के दौरान झुलसी रेशू को नहीं मिला इंसाफ, अब करेंगी आंदोलन?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget