एक्सप्लोरर

JP Nadda Speech: 'दिल्ली ब्लैक स्पॉट बन गया', जेपी नड्डा ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा- लोकपाल से मालामाल की ओर

JP Nadda Speech: दिल्ली बीजेपी के नए ऑफिस के शिलान्यास के मौके पर जेपी नड्डा ने बीजेपी को संस्कार की पार्टी बताया और इसके कार्यालयों को संस्कार केंद्र कहा.

JP Nadda Speech: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिल्ली इकाई को उसका अपना नया ऑफिस मिलने जा रहा है. शुक्रवार (9 जून) को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसका शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने संबोधन भी दिया, जिसमें उन्होंने बीजेपी ऑफिस को संस्कार केंद्र बताया तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना भी साधा. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को ब्लैक स्पॉट बना दिया है.

जेपी नड्डा ने कहा, केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली ब्लैक स्पॉट बन गया है. लोकपाल की यात्रा से मालामाल की यात्रा पर चल पड़े हैं. उप मुख्यमंत्री जेल में हैं. कई बेल पर हैं. स्कूल-दवाखाना की बगल में शराबखाना खोल दिया है. बंगला नहीं लेने की बात करते थे और शीश महल बना लिया. यह ब्लैक स्पॉट नहीं है, तो और क्या है. 

नड्डा ने आप सरकार को बताया भ्रष्ट

नड्डा ने कहा, केजरीवाल कहते हैं कि मैं कट्टर ईमानदार हूं, जबकि उनका डिप्टी सीएम जेल में है, बार-बार कोर्ट में बेल की मांग कर रहा है और कोर्ट हर बार 'न' कह दे रहा है. दिल्ली में कई घोटाले हो रहे हैं. इसके लिए प्रजातांत्रिक तरीके से लड़ाई लड़नी है.

जेपी नड्डा ने कहा, 2014 से पहले भारत भ्रष्टाचार में शामिल हो गया था लेकिन मोदी जी के आने के बाद भारत की छवि बदली है. हमें विकसित भारत के लिए काम करना है. 

हमारी पार्टी सबसे अलग- नड्डा

बीजेपी को अन्य पार्टियों से अलग बताते हुए नड्डा ने कहा, हमारी पार्टी अन्य पार्टियों से अलग है. सारी पार्टियां वैचारिक शून्यता की तरफ जा रही हैं जबकि हमारी पार्टी विचारों पर खड़ी है. हमारे अतिरिक्त, आज देश में कोई ऐसी पार्टी नहीं है जो एक विचारधारा के लिए सतत चलती रहे और उसको पूरा करे. उन्होंने कहा, आज सभी पार्टियों, यहां तक की कम्युनिस्ट पार्टी ने भी कांग्रेस से हाथ मिला लिया.

नड्डा ने कहा, हमारे संस्थापक जिस धारा 370 के लिए खुद को बलिदान कर गए, उसे हमने पूरा किया. बीजेपी के नए ऑफिस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ये हमारे कार्यालय सिर्फ कार्यालय नहीं हैं. ये हमारे 'संस्कार केंद्र' हैं. संस्कारों को देने का रास्ता है. 

यह भी पढ़ें

Wrestlers Protest: पहलवानों के खिलाफ हेट स्पीच का केस दर्ज करने की मांग, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में पेश की रिपोर्ट, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: 'मैं अभी जिंदा हूं…', मेदांता से बोले सोनम वांगचुक - 25 दिन की भूख हड़ताल में 11 किलो कम हुआ वजन
LIVE: 'मैं अभी जिंदा हूं…', मेदांता से बोले सोनम वांगचुक - 25 दिन की भूख हड़ताल में 11 किलो कम हुआ वजन
Telangana Voter List: तेलंगाना में वोटर लिस्ट SIR के तहत CM रेवंत रेड्डी ने भरा फॉर्म, लोगों से किया समय पर वेरिफिकेशन कराने की अपील
तेलंगाना में वोटर लिस्ट SIR के तहत CM रेवंत रेड्डी ने भरा फॉर्म, लोगों से किया समय पर वेरिफिकेशन कराने की अपील
असम से बीते 10 साल में निकाले गए कितने बांग्लादेशी घुसपैठिए? सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
असम से बीते 10 साल में निकाले गए कितने बांग्लादेशी घुसपैठिए? सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget