एक्सप्लोरर

जेएनयू हमला: रामदास आठवले बोले- दोषियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए

राजधानी दिल्ली में जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में छात्रों पर जानलेवा हमले के बाद दिल्ली पुलिस ने ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दंगा करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

हैदराबाद: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने सोमवार को कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुए हमले की जांच होनी चाहिए और दोषियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, “पुलिस को उस मामले की जांच करनी चाहिए. मेरी पार्टी (रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया (ए)) ने भी जांच की मांग की है और जो भी दोषी हो उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए.”

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री जेएनयू में हुए हमले के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न पर प्रतिक्रिया दे रहे थे. जेएनयू मामले पर दिल्ली पुलिस का क्या कहना है? जेएनयू मामले पर आज दिल्ली पुलिस ने कहा कि क्राइम ब्रांच को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और उस पर काम हो रहा है. दिल्ली पुलिस के पीआरओ एमएस रंधावा ने कहा कि ये केस अब क्राइम ब्रांच के पास है. दिल्ली पुलिस ज्वाइंट सीपी वेसर्टन रेंज शालिनी सिंह फैक्ट फाइंट कमेटी की हेड हैं. कोड वर्ड और जो वीडियो क्लिप मिले हैं उनपर जांच चल रही है.

वीडियो में हाथ में लोहे की छड़ें लिए नज़र आ रहे हैं बदमाश

प्रत्यदर्शियों ने आरोप लगाया है कि हमलावर जेएनयू परिसर में तब घुसे जब जेएनयू शिक्षक संघ परिसर में हिंसा और छात्रों और प्रोफेसरों पर हमलों के मुद्दे पर बैठक कर रहे थे. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वे तीन छात्रवासों में भी घुसे. कुछ वीडियो फुटेज में बदमाशों का एक समूह हाथ में हॉकी और लोहे की छड़ें लिए एक इमारत के पास नजर आ रहा है.

कैंपस के अंदर तीन दिनों से चल रही थी टेंशन

बताया जा रहा है कि कैंपस के अंदर तीन दिनों से टेंशन चल रही थी, रविवार को छात्रों के दो गुट आपस में भी भिड़ गए थे. जिस समय ये मारपीट हो रही थी उस समय छात्रों के साथ साथ टीचर भी मौजूद थे. बताया जा रहा है कि सारा विवाद फीस बढ़ोतरी को लेकर है. कहा जा रहा है कि छात्रों का एक गुट फीस बढोतरी का विरोध कर रहा था तो दूसरा गुट चाह रहा था कि छात्रों का रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाए. इसी को लेकर दोनों के बीच भिड़ंत हो गई जो बाद में हिंसा में बदल गई.

हिंसा को लेकर लेफ्ट और एबीपीवी आमने-सामने

हालांकि कैंपस के अंदर इस तरह से हंगामे और मारपीट को लेकर आरोप-प्रत्यारोप जारी है. लेफ्ट और एबीवीपी एक दूसरे पर आरोप मढ़ रहे हैं. जेएनयूएसयू ने आरोप लगाया कि आरएसएस से जुड़े एबीवीपी के सदस्यों ने उनपर पत्थर और छड़ से हमला किया.

पुलिस को इस पूरे मामले में सीसीटीवी फूटेज और छात्रों की तरफ से बनाए गए वीडियो भी मिल गए हैं, बावजूद इसके पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है.

JNU में कौन 'राइट' ? हाथ में लाठी, मुंह पर नकाब.किसका चेहरा और किसका दिमाग ? Ghanti Bajao

मेरे समय जेएनयू में कोई 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग नहीं था- एस जयशंकर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: SC में दिल्ली में सख्ती के खिलाफ सुनवाई, CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या बोले सिब्बल
LIVE: SC में दिल्ली में सख्ती के खिलाफ सुनवाई, CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या बोले सिब्बल
CJP प्रोटेस्ट मामले पर SC में सुनवाई, सिब्बल ने दिल्ली में ज्यादा सख्ती के खिलाफ रखा पक्ष
CJP प्रोटेस्ट मामले पर SC में सुनवाई, सिब्बल ने दिल्ली में ज्यादा सख्ती के खिलाफ रखा पक्ष
दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा, CJP प्रोटेस्ट को लेकर रखी शर्त!
दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा, CJP प्रोटेस्ट को लेकर रखी शर्त!
'नागरिक ठिकानों पर हमले कतई मंजूर नहीं...', सऊदी में हमले से गुस्से में भारत
'नागरिक ठिकानों पर हमले कतई मंजूर नहीं...', सऊदी में हमले से गुस्से में भारत

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget