एक्सप्लोरर

सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता

सुबह का एक प्यारा मैसेज रिश्ते में खुशियां भर देता है. लेकिन अगर सुबह उठते ही आप अपनी गर्लफ्रेंड को गुस्से वाला या ताने भरा मैसेज करते हैं, तो इससे आपका रिश्ता बिगड़ व टूट सकता है.

किसी भी रिश्ते में छोटी-छोटी बातें बहुत मायने रखती हैं. खासकर जब बात प्यार की हो तो सुबह उठते ही पार्टनर का मैसेज देखकर चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. एक छोटा सा गुड मॉर्निंग या प्यार भरा मैसेज दिन की अच्छी शुरुआत करता है. लेकिन अगर सुबह-सुबह ऐसा मैसेज आ जाए, जिसमें ताना हो, शक हो या किसी बात को लेकर शिकायत की गई हो तो पूरा दिन खराब हो सकता है.

इसका मतलब यह नहीं है कि गर्लफ्रेंड से अपनी परेशानी या नाराजगी जाहिर नहीं करनी चाहिए. जरूरी यह है कि अपनी बात किस तरह कही जा रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को किस तरह के मैसेज भेजने से बचना एक रिश्ता के लिए बेहतर होता है.

आराम करने का समय

अगर आपकी गर्लफ्रेंड रात में सोशल मीडिया पर ऑनलाइन थी, लेकिन उसने आपको मैसेज नहीं किया तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह आपको नजरअंदाज कर रही है. हो सकता है कि वह किसी जरूरी काम में व्यस्त हो या उसे आराम करने का मन हो. ऐसे में सुबह उठते ही इस तरह का सवाल पूछना उसे ऐसा महसूस करा सकता है कि आप उस पर नजर रखते हैं. रिश्ते में प्यार के साथ भरोसा भी जरूरी है.

यह मैसेज न करें

बार-बार यह कहना कि सामने वाले को आपकी परवाह नहीं है, रिश्ते में तनाव बढ़ा सकता है. अगर आपको लगता है कि आपकी गर्लफ्रेंड आपको समय नहीं दे पा रही है, तो अपनी भावना सीधे और सम्मान के साथ बताएं. अगर आप उसके साथ समय बिताना चाहते हैं, तो उन्हें बताएं जिससे वे आपकी भावनाएं को समझें.

यह भी पढ़ें: ब्रेकअप से नहीं हो पा रहा Move on? इन तरीकों से मिलेगी राहत

बात करने की कोशिश करें

रिश्ते में समय के साथ बदलाव आना आम बात है. पढ़ाई, नौकरी, परिवार और दूसरी जिम्मेदारियों के कारण दोनों एक-दूसरे को पहले जितना समय नहीं दे पाते हैं. ऐसे में सुबह उठकर यह कहना कि वह पहले जैसी नहीं रही, उसे दुख पहुंचा सकता है. अगर आपको रिश्ते में दूरी महसूस हो रही है, तो इसका कारण समझने की कोशिश करें. हो सकता है कि आपकी गर्लफ्रेंड भी किसी परेशानी से गुजर रही हो और उसे आपके सपोर्ट की जरूरत हो.

बिना वजह शक करना

बिना किसी वजह के बार-बार शक करना रिश्ते में भरोसे को कमजोर कर सकता है. अगर हर बातचीत की शुरुआत सवाल-जवाब और सफाई मांगने से होगी, तो यह आपके रिश्ते को बिगाड़ सकता है. अगर आपके मन में किसी बात को लेकर शक है, तो उसे दबाकर रखने या सुबह-सुबह आरोप लगाने के बजाय सही समय पर खुलकर बातचीत करना बेहतर होगा.

यह भी पढ़ें: Gift Ideas: बॉयफ्रेंड के गिफ्ट को लेकर हैं कन्फ्यूज? इन शानदार तोहफों से करें सरप्राइज

निर्जला गौड़ इस वक्त  ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह  EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

पति ऑफिस से लौटे तो किन बातों का रखें ख्याल? मजबूत होगा रिश्ता
पति ऑफिस से लौटे तो किन बातों का रखें ख्याल? मजबूत होगा रिश्ता
ब्रेकअप से नहीं हो पा रहा Move on? इन तरीकों से मिलेगी राहत
ब्रेकअप से नहीं हो पा रहा Move on? इन तरीकों से मिलेगी राहत
Best Friend: इन इशारों से समझें, आपसे प्यार करने लगी है आपकी स्कूल वाली दोस्त
इन इशारों से समझें, आपसे प्यार करने लगी है आपकी स्कूल वाली दोस्त
राधा-कृष्ण के रिश्ते से कपल्स क्या सीखें, कैसे मजबूत बनाएं रिश्ता?
राधा-कृष्ण के रिश्ते से कपल्स क्या सीखें, कैसे मजबूत बनाएं रिश्ता?
Advertisement

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget