एक्सप्लोरर

'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2015 का एक पोस्ट शेयर किया. शशि थरूर ने पाबंदियों को लेकर सरकार की कड़ी आलोचना की. उन्होंने मौजूदा हालात को युद्ध जैसी तैनाती बताया.

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शनिवार देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2015 का एक पोस्ट शेयर किया. थरूर ने इसकी तुलना दिल्ली के मौजूदा हालात से की, जहां पुलिस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर सख्ती बरती.

थरूर ने एक्स पर पीएम मोदी का 25 जून, 2015 का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "आज के युवाओं को वही सब बातें सिखाने के लिए धन्यवाद, मोदी जी." उस पुराने ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा था, "व्यक्तिगत रूप से इमरजेंसी की यादें ताजा हो जाती हैं. युवा होने के नाते हमने इमरजेंसी-विरोधी आंदोलन के दौरान बहुत कुछ सीखा था."

थरूर ने बताया 'अघोषित इमर्जेंसी'
इससे पहले दिन में शशि थरूर ने दिल्ली में लगाई गई तमाम पाबंदियों को लेकर सरकार की कड़ी आलोचना की. उन्होंने मौजूदा हालात को युद्ध जैसी तैनाती बताया और कहा कि GenZ को 'अघोषित इमर्जेंसी' से बेहतर स्थिति मिलनी चाहिए. तिरुवनंतपुरम के सांसद ने कहा कि वे रात 2 बजे के बाद दिल्ली लौटे थे और उन्होंने राजधानी में सुरक्षा के ऐसे इंतजाम पहले कभी नहीं देखे थे.

इस दौरान थरूर ने चेकपॉइंट, कंक्रीट बैरिकेड, स्पाइक स्ट्रिप, 22,000 पुलिस और पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती, ट्रेन सेवाओं के रद्द होने और युवाओं को हिरासत में लिए जाने की खबरों का जिक्र किया. राजधानी के बीचों-बीच इंटरनेट सेवाएं बंद करने और जंतर-मंतर जाने पर रोक को लेकर सवाल उठाते हुए थरूर ने कहा कि सरकार को नागरिकों को सवाल उठाने से रोकने के बजाय चुनावों की निष्पक्षता से जुड़े सवालों का जवाब देना चाहिए.

बात कहने की आजादी देनी चाहिए- थरूर
उन्होंने कहा, "सरकार को जवाब देना चाहिए, लाठियां नहीं और अपनी बात कहने की आजादी देनी चाहिए, उसे दबाना नहीं चाहिए." उन्होंने यह भी कहा कि बैरिकेड लगाने से चुनाव आयोग में जनता का भरोसा बहाल नहीं होगा. विपक्षी नेताओं ने सरकार पर लोकतांत्रिक असहमति को दबाने का आरोप लगाया, जबकि बीजेपी ने प्रदर्शन के आयोजकों पर देश को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है.

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने ANI को बताया कि CJP नेताओं को छोड़कर हिरासत में लिए गए सभी लोगों को रिहा कर दिया गया है. इन नेताओं के मामले में कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा. मेट्रो स्टेशन बंद करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट रविवार को अवमानना ​​याचिका पर सुनवाई करेगा. 

ये भी पढ़ें

'झूठ बोल रहे राहुल गांधी', राष्ट्रपति से मिलने के बाद वोट चोरी पर दिए बयान पर भड़की बीजेपी

संतोष सिंह पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय है. एबीपी न्यूज में नेशनल और इंटरनेशनल खबरें लिखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ पर फोकस रहता है. एबीपी न्यूज से पहले इनशॉर्ट्स में बतौर 5 साल सब एडिटर सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, कंटेंट राइटिंग में अनुभव हासिल किया. साल 2015 में जागरण कॉलेज ऑफ मास कम्युनिकेशन से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया है. संपर्क करें- santosh.jimmc@gmail.com, एक्स हैंडल- https://x.com/SantuPal000

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
'जवाब तो मैं तब दूंगा, जब...', केजरीवाल से नाराज होकर क्या बोले अमित शाह
'जवाब तो मैं तब दूंगा, जब...', केजरीवाल से नाराज होकर क्या बोले अमित शाह
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget