एक्सप्लोरर

झारखंड: विधायक रहे माता-पिता तड़ीपार हुए तो अम्बा प्रसाद बनीं सबसे युवा विधायक

पेशे से वकील अम्बा रांची हाई कोर्ट में वकालत करती थीं और उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से ही एलएलबी की पढ़ाई की है. अम्बा प्रसाद लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहती थीं लेकिन कांग्रेस पार्टी ने टिकट नहीं दिया.

नई दिल्ली: झारखंड के चुनाव में हेमंत सोरेन और सरयू राय हीरो रहे लेकिन अम्बा प्रसाद की भी खूब चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया में उनकी तस्वीर वायरल हो रही है. जिस सीट से अम्बा प्रसाद विधायक बनी हैं वहीं से उनके पिता और माता भी विधायक रहे हैं. स्टिंग ऑपरेशन के चक्कर में अम्बा को राजनीति में आना पड़ा. बड़का गांव से विधायक बनीं अम्बा की राजनीतिक लड़ाई ने उन्हें झारखंड का सबसे युवा विधायक बना दिया. बड़का गांव विधानसभा से अम्बा 31,000 वोटों से जीतकर झारखंड की विधानसभा पहुंची हैं.

पेशे से वकील अम्बा रांची हाई कोर्ट में वकालत करती थीं और उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से ही एलएलबी की पढ़ाई की है. लेकिन हालात ऐसे हुए कि अम्बा को राजनीति में आना पड़ गया. ये कहानी शुरू होती है 2009 के विधानसभा चुनाव से जब बड़का गांव सीट से ही योगेन्द्र साउ पहली बार विधायक बने थे. उनके विधायक बनने के बाद एनटीपीसी को ज़मीन अधिग्रहण करनी थी तो तब वहां बड़का गांव गोली कांड हुआ था. योगेन्द्र साउ पर भीड़ को उकसाने और दंगा भड़काने का आरोप लगा था.

इस केस ने राजनीतिक रूप ले लिया था. जिनकी ज़मीन थी योगेन्द्र साउ उनके साथ खड़े होकर सरकार का विरोध कर रहे थे. केस चलता रहा और कुछ ही दिनों बाद 2014 का विधानसभा चुनाव आ गया. केस के चलते योगेन्द्र ने खुद चुनाव नहीं लड़ा और अपनी पत्नी नीलम साउ को मैदान में उतार दिया. नीलम भी चुनाव जीत गयीं लेकिन सरकार बनी बीजेपी की. यह पूरा मामला और बड़ा हो गया जब 2016 के राज्यसभा चुनाव में झारखंड के मुख्यमंत्री खुद योगेन्द्र साउ के घर पहुंच गए. लेकिन योगेन्द्र ने रघुवर दास का स्टिंग ऑपरेशन कर दिया जिसमें रघुवर दास ने योगेन्द्र को कहा, ''हम चाहते हैं राज्यसभा चुनाव में तुम्हारी पत्नी वोट डालने ना जाए और उसके बदले में हम तुम्हारे सारे केस ख़त्म कर देंगे.'' लेकिन जब ये स्टिंग ऑपरेशन बाहर आया तो राजनीति में हंगामा हो गया.

स्टिंग ऑपरेशन के बाद योगेन्द्र और नीलम साउ की मुश्किलें तब और बढ़ गयी जब एनटीपीसी के मामले में एक एनजीओ ने फिर से शिकायत की. योगेन्द्र और नीलम साउ को CCA (controlled crime act) के तहत झारखंड छोड़ना पड़ा. नीलम साउ विधायक थीं बावजूद इसके उन्हें झारखंड छोड़ना पड़ा.

माता-पिता की राजनीतिक और क़ानूनी लड़ाई में अम्बा अक्सर दिल्ली और भोपाल के चक्कर काटती रहती थीं. इस बीच 2019 का चुनाव आ गया. अम्बा प्रसाद लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहती थीं लेकिन कांग्रेस पार्टी ने टिकट नहीं दिया. झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से अम्बा को टिकट दिया गया और वो अपने माता-पिता की सीट से सबसे कम आयु की विधायक बनकर विधानसभा पहुंची हैं.

यह भी पढ़ें-

अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन पर बीजेपी के लिए जरूरी सबक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

Embed widget