एक्सप्लोरर

J&K: बडगाम में सुरक्षा बलों के साथ एनकाउंटर में लश्कर के दो आतंकी ढेर, एक जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ गुरूवार को हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गये जबकि सेना का एक जवान घायल हो गया.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ गुरूवार को हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गये जबकि सेना का एक जवान घायल हो गया. पुलिस ने इस हमले के बारे में यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के खानसाहिब इलाके के जागू में आतंकवादियों की मौजूदगी की विश्वसनीय सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने एक अभियान चलाया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान आतंकवादियों ने खोजी दल पर गोलियां चलाईं. सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. इसके साथ ही दोनों पक्षों में मुठभेड़ शुरू हो गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादी मारे गए. सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से हथियार और आयुध जब्त किए हैं. मारे गए आतंकवादी की पहचान बडगाम के अरिजाल के रहनेवाले मुख्तार अहमद खान और पुलवामा जिले के पंपोर के रहनेवाले मोहम्मद आमिन मीर के रूप में हुई है.

अधिकारी ने बताया, ‘‘ यह दोनों क्षेत्र के सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर कई आतंकी हमले करने में शामिल रहे थे.' उन्होंने बताया कि सेना का जवान भी इस दौरान घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. अधिकारी ने बताया, ‘‘घायल जवान की हालत स्थिर है और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है."

पुलिस ने बताया कि इस बीच बडगाम जिले में हुए पथराव में एक मीडिया संगठन की ओबी वैन क्षतिग्रस्त हो गयी. उन्होंने बताया कि मीडियाकर्मी मुठभेड़ की कवरेज के लिए जा रहे थे. रास्ते में हुए पथराव में वैन के शीशे टूट गए. उन्होंने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget