एक्सप्लोरर

क्या सच में कोई नया वेरिएंट है Deltacron, AIIMS के डॉक्टर ने दिए अहम सवालों के जवाब, आपके काम की है खबर

Deltacron News: एक ऐसे वेरिएंट का पता चलना जो ओमिक्रोन और डेल्टा का मिक्स हो, लोगों के बीच डर बढ़ा रहा है. एम्स के कम्युनिटी मेडिसिन के डॉक्टर संजय राय का कहना है कि अभी इससे घबराने की जरूरत नहीं है.

Deltacron Variant Update: पूरे विश्व में ओमिक्रोन वेरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच कोरोना का नया वेरिएंट आ गया है. साइप्रस विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने डेल्टा और ओमिक्रोन की जुगलबंदी से तैयार हुए इस वेरिएंट को `डेल्टाक्रोन` नाम दिया है. यूरोपीय देश साइप्रस में अब तक डेल्टाक्रोन के 25 मामले सामने आए हैं. ओमिक्रोन को कोरोना का सबसे तेजी से फैलने वाला वेरिएंट बताया जा रहा है, वहीं डेल्टा वेरिएंट की वजह से दुनियाभर में लाखों लोगों ने जान गंवा दी थी.

ऐसे में एक ऐसे वेरिएंट का पता चलना जो ओमिक्रोन और डेल्टा का मिक्स हो, लोगों के बीच डर बढ़ा रहा है. हालांकि देश के सबसे बड़े अस्पताल एम्स के कम्युनिटी मेडिसिन के डॉक्टर संजय राय का कहना है कि अभी इससे घबराने की जरूरत नहीं है.

संजय राय के मुताबिक ये RNA वायरस है. म्यूटेशन होते रहते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि जितने वायरस सर्कुलेट कर रहे हैं वो सब आपस में मिल जाएंगे. लैब कन्टेमिनेशन एक बड़ा कारण हो सकता है. लैब में हो सकता है मिक्स हो गया हो. डर का भी पैंडेमिक बनाया गया है. किसी भी देश या WHO ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

ये भी पढ़ें- Mumbai Corona Cases: मुंबई वाले हो जाएं सावधान! कोरोना की स्थिति पर IIT के प्रोफेसर ने किया ये बड़ा दावा

किसी वायरस के दो वेरिएंट के मिक्स होने के सवाल पर डॉक्टर संजय राय का कहना है कि दो वेरिएंट के मिक्स होने की संभावना काफी कम होती है. संजय राय के मुताबिक ग्लोबल वेरिएंट ऑफ कंसर्न सिर्फ 5 हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि सिर्फ पांच ही म्यूटेशन हुए हों, हजारों म्यूटेशन हो चुके हैं. हमारे देश में डेल्टा प्लस भी कंसर्न था, लेकिन पूरी दुनिया के लिए नहीं. ग्लोबल वेरिएंट ऑफ कंसर्न सिर्फ 5 हैं. सारे वेरिएंट पर टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. मेरी जानकारी में WHO ने इस वेरिएंट को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. वेरिएंट ऑफ कंसर्न तो छोड़िए वेरिएंट ऑफ इंट्रेस्ट भी इसे नहीं कहा गया है.

ये भी पढ़ें- ABP Opinion Poll: UP, पंजाब और उत्तराखंड से लेकर मणिपुर-गोवा तक, कहां कौन बना रहा है सरकार? एक क्लिक में जानें सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
Jantar Mantar Protest: खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget