एक्सप्लोरर

Mumbai Corona Cases: मुंबई वाले हो जाएं सावधान! कोरोना की स्थिति पर IIT के प्रोफेसर ने किया ये बड़ा दावा

देशभर सहित महाराष्ट्र में कोरोना की तीसरी लहर अपनी दस्तक दे चुकी है. ऐसे में आईआईटी के प्रोफेसर ने कहा है कि जल्द ही मुंबई में कोरोना के मामले अपनी पीक पर जा सकते हैं.

Mumbai Covid 19 Update : कोरोना वायरस एक बार फिर देश और दुनिया पर अपना कहर बरपा रहा है. देशभर में कोरोना की तीसरी लहर अपनी दस्तक दे चुकी है. देशभर में प्रतिदिन एक लाख से भी ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं. वहीं, खासतौर पर महानगरों की बात करें तो मुंबई, दिल्ली जैसे शहरों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले देखने को मिल रहे हैं. अब इसी बीच कानपुर आईआईटी के प्रोफेसर मनिनद्रा अग्रवाल ने ये दावा किया है कि जनवरी के मध्य तक मुंबई, दिल्ली जैसे महानगरों में कोरोना के मामले प्रतिदिन 50 से 60 हजार तक के आंकड़े को भी पार कर सकते हैं. 

प्रोफेसर ने अपने इन कयासों के पीछे सूरत मॉडल को आधार बनाया है. हालांकि उन्होंने कहा है कि जिस तरह तीसरी लहर में नाटकीय तौर मामलों में बढ़त देखी जाएगी, ठीक वैसे ही इनमें गिरावट भी दर्ज होगी. प्रोफेसर अग्रवाल ने कहा कि जनवरी के मध्य तक महाराष्ट्र के मुंबई में ही 30 हजार से ज्यादा केस दर्ज होने की आशंका है. वहीं अगर दिल्ली की बात करें तो ये आंकड़ा 50 हजार को भी पार सकता है. 

प्रोफेसर अग्रवाल का ये भी कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर में चुनाव ज्यादा अहम भूमिका नहीं निभाएंगे. बता दें कि फरवरी और मार्च में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि चुनावों के मद्देनजर भी देशभर में कोरोना के मामलों में भारी उछाल देखने को मिल सकता है. हालांकि प्रोफेसर अग्रवाल इस बात से ज्यादा इत्तेफाक नहीं रखते. उनका कहना है कि इस तीसरी लहर में चुनाव बहुत अधिक प्रभाव नहीं डालेंगे. साथ ही उन्होंने इस बात से भी इंकार नहीं किया कि कोरोना के बढ़ते मामलों के कारणों में से एक कारण चुनाव भी अवश्य ही होंगे. 

ये है कोरोना की ताजा स्थिति

मुंबई में फिलहाल कोरोना की तीसरी लहर के असर की बात करें तो मामलों में लगातार उछाल देखा जा रहा है. जहां महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना के मामले 50 हजार के आंकड़े को छूने वाले हैं तो वहीं, मुंबई में ये आंकड़े 20 हजार तक पहुंच गए हैं. रविवार की बात करें तो मुंबई में कोरोना के कुल 19474 मामले दर्ज किए गए. वहीं पूरे राज्य में रविवार को 44388 नए मामले सामने आए. इन मामलों में 19474 मामले सिर्फ मुंबई में मिले थे. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में कनेक्टिविटी को रफ्तार, CM फडणवीस ने किया 3 पुलों का लोकार्पण
मुंबई में कनेक्टिविटी को रफ्तार, CM फडणवीस ने किया 3 पुलों का लोकार्पण
बीजेपी MLC का निशाना, '...तो घर से बाहर भी नहीं निकल पाएंगे राज ठाकरे'
बीजेपी MLC का निशाना, '...तो घर से बाहर भी नहीं निकल पाएंगे राज ठाकरे'
जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?
मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget