एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र पर नस्लीय हमला, 11 बार चाकुओं से गोदा गया, हालत गंभीर

Attack On Indian Student In Australia: ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई कर रहे आगरा के रहने वाले शुभम गर्ग पर नस्लीय हमला हुआ है. जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गए हैं. उन पर 11 बार चाकुओं से हमला किया गया है.

Indian Student Stabbed: ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों पर हो रहे नस्लीय हमले रुकने का नाम नहीं रहे हैं. ताजा मामले में एक भारतीय छात्र शुभम गर्ग पर चाकुओं से हमला किया गया जिसमें वो बुरी तरह से घायल हो गया है. फिलहाल शुभम अस्पताल में भर्ती है और हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि 6 अक्टूबर 2022 को शुभम पर 11 बार चाकुओं से हमला किया गया.

मामले की जानकारी उसके परिवार ने गुरुवार को दी है. शुभम उत्तर प्रदेश के आगरा का रहने वाला है और वो ऑस्ट्रेलिया में पीएचडी की पढ़ाई कर रहा है. फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने हमले को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार कर लिया है. तो वहीं शुभम के परिवार का कहना है कि वो पिछले एक हफ्ते से ऑस्ट्रेलिया का वीजा लेने के लिए कोशिश कर रहे हैं लेकिन वीजा मिल ही नहीं रहा.

घर लौटते वक्त हुआ शुभम पर हमला

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स से पढ़ाई कर रहे शुभम पर घर वापस आते वक्त हमला हुआ. शुभम की सर्जरी की गई है लेकिन अभी हालत गंभीर बनी हुई है. भारतीय छात्र पर सिडनी के लोअर शोर इलाके में हमला किया गया था. इस दौरान उनकी छाती, चेहरे और पेट पर 11 बार चाकुओं से वार किए गए. सिडनी पुलिस ने इस मामले में बयान जारी करते हुए कहा कि ये जघन्य अपराध है और भारतीय समुदाय को कोई खतरा नहीं है. ये इकलौती घटना है.

आईआईटी मद्रास से की इंजीनियरिंग

शुभम आगरा का रहने वाला है और उसने आईआईटी मद्रास से इंजीनियरिंग की है. इसके बाद वो इस साल सितंबर के महीने में ऑस्ट्रेलिया चला गया, जहां पर वो मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी कर रहा है. तो वहीं, ऑस्ट्रेलिया के उच्चायोग के प्रवक्ता ने भारतीय छात्र को चाकू मारे जाने को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि सिडनी में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने छात्र को कांसुलर सहायता प्रदान की है. ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग परिवार के एक सदस्य के लिए वीजा की सुविधा में मदद कर रहा है.

ये भी पढ़ें:

कतर में जन्मदिन के दिन स्कूल बस में दम घुटने से केरल की चार साल की बच्ची की मौत, सरकार ने किंडरगार्टन को किया बंद

Russia-Ukraine Conflict: युद्ध की वजह से भारत लौटे छात्र अब रूसी यूनिवर्सिटी में कर सकेंगे पढ़ाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget