एक्सप्लोरर

Operation Sindoor: अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में हुई थी एयर डिफेंस गन की तैनाती? इंडियन आर्मी ने कर दिया क्लियर

Operation Sindoor: सेना ने उन रिपोर्ट्स पर बयान दिया है, जिनमें गोल्डन टेंपल में एयर डिफेंस सिस्टम की तैनाती की बात कही गई थी. पाकिस्तान ने स्वर्ण मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी.

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें ये कहा गया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अमृतसर के गोल्डन टेंपल में एयर डिफेंस सिस्टम की तैनाती की गई थी. सेना ने स्पष्ट किया है कि दरबार साहिब अमृतसर (स्वर्ण मंदिर) के परिसर में कोई एयर डिफेंस गन तैनात नहीं की गई थी.

स्वर्ण मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई गई थी

दावा किया गया था कि पहली बार ऐसा हुआ है कि गोल्डन टेंपल पर भारतीय सेना ने एयर डिफेंस गन को तैनात किया गया है और इसके लिए वहां के मुख्य ग्रंथी से अनुमति भी मिल गई है क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने स्वर्ण मंदिर को भी टारगेट करने की ठानी थी. इसके बाद स्वर्ण मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई गई थी.

स्वर्ण मंदिर में नहीं की गई थी एयर डिफेंस गन की तैनाती

हालांकि इस मामले में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि जब ऑपरेशन सिंदूर चल रहा था, उस समय मुख्य ग्रंथी अमेरिका के दौरे पर थे और इसकी इजाजत का सवाल ही नहीं उठता. अब इस मामले में भारतीय सेना ने बयान जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि वहां कोई एयर डिफेंस गन तैनात नहीं की गई थी.

पाकिस्तान ने स्वर्ण मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की

पाकिस्तान ने पंजाब के अमृतसर में सिखों के पवित्र स्थल स्वर्ण मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी. भारतीय सेना ने सोमवार (19 मई 2025) को बताया कि आतंकियों के खिलाफ भारत ने जो कार्रवाई की उसी के बदले पाकिस्तान ने गोल्डन टेंपल को निशाना बनाने की कोशिश की. सेना ने कहा कि पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल को सफलतापूर्वक आसमान में ही तबाह कर दिया गया.

पाकिस्तान ने अमृतसर के साथ-साथ जम्मू, श्रीनगर, पठानकोट, जलंधर, लुधियाना, चंडीगढ़ और भुज को निशाना बनाया था. भारतीय सेना के आकाश मिसाइल सिस्टम और एल-70 डिफेंस गन ने पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल को आसमान में ही तबाह कर दिया.

ये भी पढ़ें :  भारत-पाक टक्‍कर के बीच ड्रैगन ला रहा 'ड्रोन मदरशिप', पलक झपकते ही आसमान से मौत बरसा देंगे सैकड़ों 'घातक हमलावर'

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget