एक्सप्लोरर

भारत-पाक टक्‍कर के बीच ड्रैगन ला रहा 'ड्रोन मदरशिप', पलक झपकते ही आसमान से मौत बरसा देंगे सैकड़ों 'घातक हमलावर'

China Drone Mothership: यह जेट-पावर्ड ड्रोन कैरियर करीब 6 टन तक गोला-बारूद और छोटे ड्रोन ले जा सकता है. इसकी अधिकतम उड़ान क्षमता 7,000 किलोमीटर बताई जा रही.

China Drone Mothership: चीन ने एक बार फिर दुनिया को चौंकाने वाला सैन्य कदम उठाया है. उसका नया ड्रोन कैरियर ‘Jiu Tian’ या 'drone mothership' अब पहली टेस्ट फ्लाइट के लिए तैयार है. यह अत्याधुनिक ड्रोन विमान एक साथ 100 छोटे ड्रोन छोड़ने में सक्षम है, जो दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह ठप करने की रणनीति के तहत बनाया गया है.

Jiu Tian की ताकत क्या है?

Jiu Tian को चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की एयरफोर्स में शामिल किया जाएगा. यह जेट-पावर्ड ड्रोन कैरियर करीब 6 टन तक गोला-बारूद और छोटे ड्रोन ले जा सकता है. इसकी अधिकतम उड़ान क्षमता 7,000 किलोमीटर बताई जा रही है. जब यह पूरी तरह से सक्रिय होगा, तब यह ड्रोन का झुंड (Swarm) छोड़ने में सक्षम होगा, जो एकसाथ काम करके दुश्मन के रक्षा कवच को भेद सकेगा.

कैसे करता है काम?

एक वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि Jiu Tian अपने फ्यूसलेज के दोनों ओर से कई छोटे ड्रोन छोड़ सकता है. ये सभी ड्रोन मिलकर एक संगठित हमले की तरह काम करेंगे. यह सिस्टम दुश्मन की एयर डिफेंस को भ्रमित कर अप्रत्याशित तरीके से हमला करने में सक्षम है.

अमेरिकी तकनीक को चुनौती

Jiu Tian को अमेरिका के एडवांस्ड UAVs जैसे RQ-4 Global Hawk और MQ-9 Reaper का प्रतिस्पर्धी माना जा रहा है. चीन का यह नया कदम साफ इशारा करता है कि वह अपने ड्रोन वॉरफेयर सिस्टम को वैश्विक स्तर पर आगे ले जाने की तैयारी में है.

मल्टीफंक्शनल डिजाइन

इस ड्रोन मदरशिप को चीन की सरकारी एरोस्पेस कंपनी Aviation Industry Corporation of China ने डिज़ाइन किया है और इसका निर्माण Xi’an Chida Aircraft Parts Manufacturing द्वारा किया गया है. कंपनी का दावा है कि Jiu Tian ना केवल सैन्य अभियानों में, बल्कि हाई-सिक्योरिटी ट्रांसपोर्ट, बॉर्डर डिफेंस और इमरजेंसी रेस्क्यू में भी इस्तेमाल हो सकता है.

ताइवान और वैश्विक सुरक्षा पर असर

Jiu Tian की घोषणा ऐसे समय हुई है जब चीन और ताइवान के बीच तनाव पहले से ही चरम पर है. चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और अगर जरूरत पड़ी तो बल प्रयोग करने की धमकी भी दे चुका है. वहीं ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने द्वितीय विश्व युद्ध की 80वीं वर्षगांठ पर कहा, “आज हम उन्हीं लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए खड़े हैं, जिनके लिए कभी यूरोप में युद्ध लड़ा गया था.”

आने वाले युद्ध की झलक

यह साफ है कि भविष्य का युद्ध केवल टैंक और सैनिकों से नहीं लड़ा जाएगा, बल्कि ड्रोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इसकी मुख्य धुरी होंगे. चीन का Jiu Tian उसी दिशा में एक बड़ा कदम है. भारत और बाकी लोकतांत्रिक देशों के लिए यह एक चेतावनी है कि रक्षा तकनीक में आत्मनिर्भरता और इनोवेशन अब केवल विकल्प नहीं, अनिवार्यता बन चुके हैं.

ये भी पढ़ें: माफिया मॉडल, खूफिया आर्मी और किम जोंग उन का साथ, DTEX की रिपोर्ट में हुए चौंका देने वाले खुलासे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लूला दा सिल्वा ने जीता ब्राजील का चुनाव, शशि थरूर ने दीं शुभकामनाएं, खूब तारीफ की
लूला दा सिल्वा ने जीता ब्राजील का चुनाव, शशि थरूर ने दीं शुभकामनाएं, खूब तारीफ की
Explained: छात्र आंदोलन के बाद सर्बिया में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुसिक की हार|10 बड़ी बातें
छात्र आंदोलन के बाद सर्बिया में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुसिक की हार|10 बड़ी बातें
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget