एक्सप्लोरर

Corona Update: देश में 10 लाख से कम हुए एक्टिव केस, 24 घंटे में 70 हजार नए कोरोना मामले दर्ज

Coronavirus Cases in India Today 14 June: भारत में अब कोरोना के एक्टिव मामले 10 लाख से कम हो गए हैं. हालांकि अभी अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत में ही सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है.

नई दिल्ली: देश में लगातार सातवें दिन कोरोना संक्रमण के नए मामले एक लाख से कम दर्ज किए गए हैं. कुल एक्टिव केस 10 लाख से कम हो गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 70,421 नए कोरोना केस आए और 3921 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 1 लाख 19 हजार 501 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि बीते दिन 53,001 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले 30 मार्च 2021 को 53,480 केस दर्ज किए गए थे. 

आज कोरोना संक्रमण की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- दो करोड़ 95 लाख 10 हजार 410
  • कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 81 लाख 62 हजार 947
  • कुल एक्टिव केस- 9 लाख 73 हजार 158
  • कुल मौत- 3 लाख 74 हजार 305

देश में लगातार 32वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 13 जून तक देशभर में 25 करोड़ 48 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 14 लाख 99 हजार टीके लगाए गए. वहीं अबतक करीब 38 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 14.92 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से ज्यादा है.

अन्य कुछ राज्यों का हाल

  • दिल्ली में सात अप्रैल के बाद से कोरोना वायरस के सबसे कम 255 नए मामले सामने आए और 23 मरीजों की मौत हो गयी. रविवार को यहां कोविड-19 की संक्रमण दर 0.35 फीसदी रही. अबतक 14,31,139 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 24,823 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं.
  • महाराष्ट्र में 10,442 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 59,08,992 हो गई. वहीं 483 की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,11,104 हो गई.
  • तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 14,016 नए मामले सामने आए. संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23,53,721 हो गई. 267 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 29,547 हो गई.
  • गुजरात में रविवार को कोरोना के 455 नए मरीज मिले जबकि छह संक्रमितों की मौत हो गई. इसके बाद राज्य में कुल मामले 8,20,321 हो गए हैं और 9,997 लोगों की वायरस के कारण जान जा चुकी है.
  • कर्नाटक में कोरोना संक्रमण के 7,810 नए मामले सामने आए जबकि 125 मरीजों की मौत हो गयी. प्रदेश में नए मामले आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 27.65 लाख हो गयी है जबकि मरने वालों का आंकड़ा 32,913 पर पहुंच गया है.
  • पश्चिम बंगाल में 3,984 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद इसके कुल मामले बढ़कर 14,61,257 हो गए, जबकि इस महामारी के 84 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या 16,896 हो गई है.
  • बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान आठ और व्यक्ति की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या रविवार को 9492 हो गई. वहीं, संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढकर 717215 हो गयी.
  • मध्य प्रदेश में संक्रमण के 274 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,88,183 तक पहुंच गयी.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.27 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 95 फीसदी से ज्यादा हो गया है. एक्टिव केस घटकर 4 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
Delhi Unlock 3: दिल्ली में आज से रोज खुलेंगे मॉल और बाजार की सभी दुकानें, 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेगी मेट्रो

कोरोना महामारी पर घर-घर सर्वे करेगी कांग्रेस: महीने भर में 3 करोड़ परिवारों तक जाने का लक्ष्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
ट्विशा शर्मा मौत केस भोपाल से बाहर ट्रांसफर करने का CBI ने किया समर्थन, SC में दाखिल किया जवाब
ट्विशा शर्मा मौत केस भोपाल से बाहर ट्रांसफर करने का CBI ने किया समर्थन, SC में दाखिल किया जवाब
‘सहमति से बने यौन संबंध को रिश्ता टूटने के बाद रेप नहीं माना जा सकता’, SC की बड़ी टिप्पणी
‘सहमति से बने यौन संबंध को रिश्ता टूटने के बाद रेप नहीं माना जा सकता’, SC की बड़ी टिप्पणी
Explained: भारत के किन चुनावों में आज भी बैलेट पेपर इस्तेमाल होते हैं और क्यों?
भारत के किन चुनावों में आज भी बैलेट पेपर इस्तेमाल होते हैं और क्यों?

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget