एक्सप्लोरर

कोरोना अपडेट: देश में लगातार तीसरे दिन 19 हजार से कम आए नए केस, अब तक 1.51 लाख संक्रमितों की मौत

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से अमेरिका के बाद भारत दुनिया में सबसे प्रभावित देश है. देश में बीते दिन लगातार 21वें दिन 25 हजार से कम और 30वें दिन 30 हजार से कम नए केस आए हैं.

नई दिल्ली: भारत में 16 जनवरी से कोरोना वायरस का टीका लगना शुरू हो जाएगा. वहीं देश में अब संक्रमितों की संख्या भी घटने लगी है. बीते दिन भी भारत में ब्राजील, ब्रिटेन, रूस, साउथ अफ्रीका, फ्रांस, इटली, जर्मनी से कम केस आए हैं. लगातार तीसरे दिन 19 हजार से कम नए कोरोना केस आए. पिछले 24 घंटे में 18,645 नए संक्रमित मरीज आए हैं, 201 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए. अच्छी बात ये है कि बीते दिन 19,299 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1 करोड़ चार लाख 50 हजार हो गए हैं. इनमें से अब तक एक लाख 51 हजार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कुल एक्टिव केस घटकर 2 लाख 23 हजार पर आ गए. अब तक कुल एक करोड़ 75 हजार लोग कोरोना से ज्यादा ठीक हो चुके हैं.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, 9 जनवरी तक कोरोना वायरस के लिए कुल 18 करोड़ 10 लाख कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8.43  लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.45 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 96 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस 2.15 फीसदी है.

महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों की संख्या 50 हजार पार महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों की संख्या 50,000 का आंकड़ा पार कर गई. स्वास्थ्य अधिकारियों ने याद दिलाया कि 9 मार्च, 2020 को पुणे से पहले पहल कोविड-19 के दो मामले सामने आए थे. इस तरह राज्य में कोराना से मौतों का आंकड़ा स्पेन में 51,874 मौतों से ठीक नीचे और कोलंबिया में 45,431 मौतों से ऊपर है.

राज्य में औ 57 मौतें होने के साथ शनिवार को कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 50,027 हो गई. राज्य में कोरोना संक्रमण के 3,581 नए मामले आने के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 19,65,556 तक जा पहुंची. राज्य में अगले सप्ताह कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू होने की संभावना है. मगर उससे पहले राज्य प्रवेश कर चुके कोरोना वायरस के नए ब्रिटेन स्टेन की चुनौतियों से जूझ रहा है.

सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 13वां स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

ये भी पढ़ें- इंतज़ार खत्म, 16 जनवरी से देश में लगने लगेगा कोरोना वायरस का टीका, पीएम की बैठक के बाद फैसला

World Corona Update: 24 घंटे में 6.79 लाख नए कोरोना केस, 11 हजार की हुई मौत, अभी तक कुल 9 करोड़ संक्रमित
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IMD Monsoon Update:मानसून का महाअटैक! दिल्ली से यूपी तक झमाझम बारिश, कई राज्यों में बेहद भारी बारिश का रेड अलर्ट
मानसून का महाअटैक! दिल्ली से यूपी तक झमाझम बारिश, कई राज्यों में बेहद भारी बारिश का रेड अलर्ट
राम मंदिर चंदा चोरी पर पीएम मोदी के ‘मौन’ पर कांग्रेस का सवाल, कहा- ‘PM की नैतिक जिम्मेदारी’
राम मंदिर चंदा चोरी पर पीएम मोदी के ‘मौन’ पर कांग्रेस का सवाल, कहा- ‘PM की नैतिक जिम्मेदारी’
'हमारे लोगों को उठा रही पुलिस, आखिरी सांस तक नहीं झुकूंगा', शुभेंदु सरकार पर भड़के अभिषेक बनर्जी
'हमारे लोगों को उठा रही पुलिस, आखिरी सांस तक नहीं झुकूंगा', शुभेंदु सरकार पर भड़के अभिषेक बनर्जी
खुले मैनहोल से मौत, जलभराव से जाम, गिरते पेड़ों से हादसे... आखिर कब बदलेगी मुंबई की तस्वीर?
खुले मैनहोल से मौत, जलभराव से जाम, गिरते पेड़ों से हादसे... आखिर कब बदलेगी मुंबई की तस्वीर?

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget